{"_id":"6b0877532f64c0d446019451","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1009-143371-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: शक्तिनगर में ऑटो यूनियन का गठन, ज्ञान चंद बने प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: शक्तिनगर में ऑटो यूनियन का गठन, ज्ञान चंद बने प्रधान
विज्ञापन
पौनी। भारख के शक्तिनगर में ई-रिक्शा चालकों ने अपनी समस्याओं के समाधान और व्यवसाय को व्यवस्थित ढंग से चलाने के लिए ऑटो यूनियन का गठन कर ज्ञान चंद को प्रधान चुना। नवनियुक्त प्रधान ज्ञान चंद ने बताया कि ई-रिक्शा चालकों को अक्सर उस समय परेशानियों का सामना करना पड़ता था, जब कोई व्यक्ति अपनी मर्जी से ई-रिक्शा लेकर स्टैंड पर पहुंचता और सवारियां लेकर चला जाता था। उन्होंने कहा कि कई चालकों ने बैंक से ऋण लेकर ई-रिक्शा खरीदे हैं, ताकि वे अपने और अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकें।
उन्होंने बताया कि शक्तिनगर में करीब दस ई-रिक्शा चल रहे हैं। सभी ई-रिक्शा अब निर्धारित नंबरों के अनुसार चलेंगे, जिसके लिए नियम बनाए गए हैं और नंबर प्रणाली पर काम शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि बाहरी ई-रिक्शा चालकों को उनके स्टैंड से सवारियां ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
ज्ञान चंद ने कहा कि यूनियन चालकों की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखकर उनका समाधान करवाने का प्रयास करेगी। इस अवसर पर चंद्र मोहन, युद्धवीर सिंह, हरदीप सिंह, सतीश कुमार, राज कुमार वर्मा, माइकल शर्मा, राहुल शर्मा, अश्वनी, ब्रिज मोहन, विनय शर्मा सहित अन्य ई-रिक्शा चालक मौजूद रहे।