फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: पौनी में 112 आपातकालीन सेवा को लेकर पुलिस ने लोगों को किया जागरूक

विज्ञापन
jammu kashmir news
पौनी। कस्बे के मुख्य बाजार में पुलिस विभाग की ओर से शिविर लगाकर लोगों को आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस ने लोगों को बताया कि किसी भी आपात स्थिति में 112 नंबर डायल कर पुलिस की सहायता प्राप्त की जा सकती है। इसके लिए आपातकालीन वाहन भी तैनात रहते हैं ताकि सूचना मिलने पर जरूरतमंद व्यक्ति तक जल्द से जल्द मदद पहुंचाई जा सके।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि 112 नंबर पर कॉल करके लोग पुलिस सहायता, दुर्घटना की स्थिति, झगड़े या कानून-व्यवस्था से जुड़ी समस्या, महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा से संबंधित आपात स्थिति तथा किसी अन्य गंभीर परेशानी में मदद मांग सकते हैं। सूचना मिलने के बाद संबंधित पुलिस टीम को मौके पर भेजने का प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि 112 नंबर का इस्तेमाल केवल वास्तविक आपात परिस्थितियों में करें और जरूरत पड़ने पर घबराने के बजाय तुरंत इस नंबर पर संपर्क करें। इस सेवा का उद्देश्य लोगों को समय पर पुलिस सहायता उपलब्ध करवाना और आपात स्थिति में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी 112 सेवा के बारे में जानकारी होना जरूरी है, ताकि किसी घटना या आपात स्थिति के दौरान वे बिना समय गंवाए सहायता प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed