फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: 40 साल बीत जाने के बाद भी अपग्रेड नहीं हुआ सब सेंटर बीकन गला मांड

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पंचायत मांड ईस्ट में 40 साल पहले सब सेंटर बनाया गया था, ताकि क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा के लिए दूर न जाना पड़े। आज भी इस सेंटर को अपग्रेड नहीं किया गया है।
विज्ञापन

मौजूदा समय में पंचायत के साथ लगते आसपास के क्षेत्रों को मिलाकर आबादी 8 हजार के करीब है। इतना ही नहीं पंचायत के साथ लगते क्षेत्र के लोग भी इसी सेंटर में इलाज करवाने के लिए आते हैं, लेकिन इतना समय बीत जाने के बाद भी मूलभूत सुविधाएं न होने के चलते उन्हें इलाज के लिए पीएचसी टिकरी या फिर जीएमसी उधमपुर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस संदर्भ में पूर्व सरपंच आरती शर्मा ने बताया कि 40 साल पहले पंचायत में सब सेंटर बनाया गया था, लेकिन इतना समय बीत जाने के बाद भी विभाग की ओर से इसे अपग्रेड नहीं किया गया है। हालांकि उन्होंने सेंटर को अपग्रेड करने के लिए कई सालों से विभाग के आला अधिकारियों के अलावा सरकार से मांग कर रहे हैं, लेकिन उसके बावजूद सेंटर को अपग्रेड नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में सेंटर में सिर्फ बुखार, उल्टी, दस्त, की दवाइयां ही मिलती हैं, जबकि सेंटर में किसी प्रकार के टेस्टों की कोई सुविधा नहीं है। इसके चलते मरीजों को टेस्ट करवाने के लिए पीएचसी टिकरी या फिर जीएमसी उधमपुर जाना पड़ रहा है। इतना ही नहीं सेंटर में गंभीर रूप से आए मरीज को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर पीएचसी टिकरी भेज दिया जाता है। उन्होंने कहा कि इस सेंटर पर पंचायत के साथ-साथ सीन ठकरा, जरमारा, दब्बड़, इशरबंड, तगाल, गोल पट्ठा सहित अन्य क्षेत्रों में रहने वाले लोग इलाज के लिए इसी सेंटर पर निर्भर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब यह सेंटर बनाया गया था उस समय क्षेत्र की आबादी बहुत कम थी जिसके चलते कोई परेशानी नहीं आ रही थी। लेकिन मौजूदा समय में आबादी चार गुणा बढ़ गई है जिसके चलते सेंटर में मूलभूत सुविधा न होने से मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। जिसके लिए वह विभाग व प्रशासन से जल्द से जल्द सेंटर को अपग्रेड करने की मांग कर रही है। ताकि क्षेत्र में लोगों को आ रही परेशानी से निजात मिल सके।

कोट
सरकार की ओर से एक पॉलिसी बनाई जा रही है। इसके तहत जिस भी सब सेंटर में ओपीडी अधिक है उसे अपग्रेड किया जाएगा, लेकिन अभी अपग्रेडेशन सरकार की ओर से नहीं की जा रही है। जैसे ही सरकार की ओर से अपग्रेडेशन की जाएगी तो इस सेंटर को प्राथमिकता के तौर पर अपग्रेड किया जाएगा, ताकि लोगों को आ रही परेशानी से निजात मिलेगी।
-रणबीर सिंह पठानिया, विधायक उधमपुर ईस्ट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article