फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: परदाई से अप्पर परदाई मार्ग निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। ब्लॉक मजालता की पंचायत परदाई से अप्पर परदाई तक पीएमजीएसवाई विभाग की ओर से 4 करोड़ 93 लाख रुपये की लागत से 2.5 किलोमीटर सड़क बनाई जाएगी।
विज्ञापन

इसके लिए विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। क्षेत्र में मौजूदा समय में ट्रैक्टर रोड तो है, लेकिन उसमें भी आधा किलोमीटर तक ही छोटे वाहन चल पाते हैं, जबकि रोजाना क्षेत्र में रहने वाले लोगों को 2 किलोमीटर का पैदल सफर रोजाना तय करना पड़ रहा है। हालांकि रोजाना कई विद्यार्थी कॉलेज व स्कूल जाने के लिए पैदल आते-जाते हैं।
इस संदर्भ में पूर्व सरपंच राजू ने बताया कि क्षेत्र में सड़क बनाने को लेकर वह पिछले काफी लंबे समय से सरकार व प्रशासन से मांग करते आ रहे थे। इतना ही नहीं क्षेत्र में होने वाली प्रशासनिक बैठकोंं व ब्लॉक दिवस पर आयोजित बैठक में भी क्षेत्र में सड़क बनाने की मांग को जोर शोर से उठाया जाता रहा है। इसके बाद सरकार की ओर से क्षेत्र में सड़क बनाने की मंजूरी मिली है। वहीं क्षेत्र में सड़क का निर्माण होने से गांववासियों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में ट्रैक्टर रोड तो बना हुआ है लेकिन वो भी कच्ची सड़क होने के चलते लोगों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस रोड पर आधा किलोमीटर तक ही छोटे वाहन चल पाते है। इसके आगे 2 किलोमीटर तक रास्ता खराब व खस्ताहाल होने के कारण गांववासियों को पैदल ही आना जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि यह लिंक रोड बनाया जा रहा है जिससे तकरीबन 5 सौ से अधिक आबादी को इस सड़क के बनने से लाभ होगा। उन्होंने विभाग से जल्द से जल्द सड़क के निर्माण कार्य को शुरू करने की मांग की है। ताकि लोगों को आ रही परेशानी से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed