{"_id":"6b073d94c0ffa65d72064339","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1005-143345-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: रामबन-बनिहाल सेक्टर में तीन बड़ी परियोजनाएं दिसंबर तक होंगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: रामबन-बनिहाल सेक्टर में तीन बड़ी परियोजनाएं दिसंबर तक होंगी शुरू
विज्ञापन
रामबन। रामबन-बनिहाल सेक्टर में तीन प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाएं अगले कुछ सप्ताह में यातायात के लिए शुरू होने वाली हैं।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई ) की परियोजना कार्यान्वयन इकाई के अधिकारियों के अनुसार इनमें पहली प्रमुख परियोजना 2.6 किलोमीटर लंबी डिगडोल-खूनी नाला सुरंग है। इस सुरंग की खुदाई का काम पूरा हो चुका है, जबकि शेष सुरक्षा संबंधी कार्य अगले कुछ दिनों में पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद इसे दिसंबर के तीसरे सप्ताह में यातायात के लिए खोलने की योजना है।
दूसरी परियोजना पंथियाल में पहले से चालू ठी-5 सुरंग के समानांतर बनाई जा रही 650 मीटर लंबी नई सुरंग है। इस सुरंग का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और फिलहाल अंतिम लेयर बिछाने का काम जारी है। इसे भी दिसंबर के तीसरे सप्ताह में यातायात के लिए शुरू किया जाना निर्धारित है। इन दोनों सुरंगों के चालू होने से डिगडोल से मगरकोट तक चार-लेन सड़क संपर्क उपलब्ध होने की उम्मीद है, जिससे एनएच-44 के इस चुनौतीपूर्ण हिस्से में यातायात की आवाजाही काफी बेहतर होगी।
इस बीच, नचलाना और किश्तवाड़ी पथ्थर के बीच 1.15 किलोमीटर लंबे वायाडक्ट का निर्माण कार्य भी पूरा हो चुका है। इसे 30 नवंबर को वाहनों की आवाजाही के लिए खोलने की योजना है।