Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: डीसी रामबन ने बच्चों के शैक्षणिक भ्रमण को दिखाई हरी झंडी

विज्ञापन
jammu kashmir news
रामबन। उपायुक्त रामबन मोहम्मद इलियास खान ने रविवार को विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए आयोजित शैक्षणिक भ्रमण को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शिक्षा विभाग के समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत समावेशी शिक्षा विंग की तरफ से आयोजित इस पहल का उद्देश्य बच्चों को अनुभवात्मक शिक्षा, नए परिवेश से परिचित कराने और सामाजिक सहभागिता के बेहतर अवसर प्रदान करना है।
विज्ञापन

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त रामबन वरुणजीत सिंह चरक, सहायक आयुक्त राजस्व शौकत हयात मट्टू, सहायक निदेशक योजना शिक्षा विभाग फारूक राही, जोनल शिक्षा अधिकारी रामबन सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

भ्रमण पर रवाना होने से पहले उपायुक्त ने बच्चों से बातचीत की और उनका कुशलक्षेम जानने के साथ-साथ उनकी शैक्षणिक आवश्यकताओं एवं अनुभवों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को ऐसी गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि प्रत्येक बच्चे को समान अवसर उपलब्ध करवाना प्रशासन की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए बेहतर सुविधाएं, सुगम पहुंच और अनुकूल शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा ताकि वे अपनी प्रतिभा और क्षमताओं का पूरा विकास कर सकें।
उन्होंने इस सराहनीय पहल के लिए शिक्षा विभाग और समावेशी शिक्षा विंग के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियां विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास बढ़ाने और समाज में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
शैक्षणिक भ्रमण के दौरान बच्चों ने सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज रामबन, सरकारी हाई स्कूल चंद्रकोट सहित अन्य निर्धारित स्थानों का दौरा किया। इस दौरान उन्हें विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के वातावरण को करीब से जानने और नए अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिला।

यह पहल जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने तथा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को शिक्षा, सामाजिक गतिविधियों और विकास के समान अवसर उपलब्ध करवाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed