फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: उपायुक्त रामबन ने यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण, प्रबंधों का लिया जायजा

विज्ञापन
jammu kashmir news
रामबन। अमरनाथ यात्रा को लेकर बुधवार को उपायुक्त मोहम्मद इलियास खान ने जिले से गुजरने वाले यात्रा मार्ग का व्यापक निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं को निर्बाध और सुरक्षित सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए किए गए प्रबंधों की समीक्षा की।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उनके साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अरुण गुप्ता, अतिरिक्त उपायुक्त वरुणजीत सिंह चरक, सहायक आयुक्त विकास शेराज अहमद सहित जिला प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उपायुक्त ने चंद्रकोट सहित अन्य निर्धारित यात्रा शिविरों और ट्रांजिट प्वाइंट्स पर लंगर, आवास, स्वच्छता, शौचालय, स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल, विद्युत आपूर्ति तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की तैयारियों का निरीक्षण किया। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा तैनात कर्मचारियों की ड्यूटी और उनकी तैयारियों की भी समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

संबंधित विभागों के अधिकारियों ने उपायुक्त को बताया कि उनके अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं और यात्रा अवधि के दौरान श्रद्धालुओं को निर्बाध सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी विभाग पूरी तरह तैयार हैं।
इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अरुण गुप्ता ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सतर्क निगरानी बनाए रखने तथा यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विभिन्न स्थानों पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों से बातचीत करते हुए उन्हें पूरी निष्ठा, समर्पण और समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के प्रति आत्मीयता, आतिथ्य और सेवा भाव का परिचय देना जम्मू-कश्मीर की समृद्ध परंपरा का हिस्सा है।
उन्होंने सभी विभागों को चौबीसों घंटे सतर्क रहने, आपसी समन्वय बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति या आवश्यकता पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त मोहम्मद इलियास खान ने विश्वास जताया कि जिला प्रशासन रामबन अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर नागरिक सुविधाएं, प्रभावी यातायात प्रबंधन, पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था और हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed