{"_id":"6ad66525dd6b269a4e07c754","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1002-141956-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: बाली वध और अशोक वाटिका के दृश्यों ने बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: बाली वध और अशोक वाटिका के दृश्यों ने बांधा समां
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर में रामलीला क्लब दशनामी अखाड़ा की ओर से आयोजित रामलीला के आठवें दिन रविवार को भगवान श्रीराम और सुग्रीव की मित्रता, बाली वध, हनुमान-सुग्रीव मिलन और अशोक वाटिका के प्रमुख दृश्यों का मंचन किया गया। कलाकारों ने अपनी शानदार अभिनय प्रतिभा से दर्शकों को रामायण के प्रसंगों से रूबरू करवाया। रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना की।
रामलीला के दौरान दिखाया गया कि माता सीता की खोज में निकले भगवान श्रीराम और लक्ष्मण की मुलाकात हनुमान जी के माध्यम से सुग्रीव से होती है। इसके बाद श्रीराम और सुग्रीव के बीच मित्रता होती है। सुग्रीव अपने भाई बाली द्वारा किए गए अन्याय की जानकारी श्रीराम को देते हैं। मित्रता का वचन निभाते हुए भगवान श्रीराम सुग्रीव की सहायता करते हैं और बाली का वध कर उन्हें न्याय दिलाते हैं। इस प्रसंग के माध्यम से मित्रता, विश्वास और अन्याय के विरुद्ध खड़े होने का संदेश दिया गया।
इसके बाद अशोक वाटिका के दृश्य का मंचन किया गया, जिसमें रावण की लंका में बंदी माता सीता और हनुमान जी के संवाद को दर्शाया गया। कलाकारों ने भावपूर्ण अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रामलीला के दौरान भगवान श्रीराम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।