{"_id":"6ad6634134c9162aa8082697","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1002-141947-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: दशनामी अखाड़ा से निकलेगी भगवान श्रीराम की शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: दशनामी अखाड़ा से निकलेगी भगवान श्रीराम की शोभायात्रा
Tue, 20 Oct 2026 12:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Tue, 20 Oct 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। दशहरे के अवसर पर आज राजा राम सिंह चौगान में रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। रामलीला क्लब दशनामी अखाड़ा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दशहरा पर्व के मौके पर भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो मुख्य बाजार से होते हुए राजा राम सिंह चौगान पहुंचेगी। इसके बाद आतिशबाजी के बीच रावण के पुतले का दहन किया जाएगा।
अखाड़ा के प्रधान नंद मोहत्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज शाम ठीक चार बजे घास मंडी स्थित रामलीला क्लब दशनामी अखाड़ा से भगवान श्रीरामचंद्र की शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम के जयकारों के साथ श्रद्धालु शामिल होंगे। यह यात्रा रामनगर के मुख्य बाजार से गुजरते हुए राजा राम सिंह चौगान में संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि दशहरा उत्सव के लिए लगभग 25 फीट ऊंचा रावण का पुतला तैयार किया गया है। शोभायात्रा के चौगान पहुंचने के बाद शाम पांच बजे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इस दौरान आतिशबाजी भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। दशहरे के इस आयोजन के माध्यम से बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया जाएगा।
-- -- -- -प्रशासन से सहयोग की अपील-- -- -- -- -
क्लब के प्रधान ने रामनगर प्रशासन और पुलिस प्रशासन से कार्यक्रम के दौरान आवश्यक सहयोग देने की अपील की है ताकि शोभायात्रा और रावण दहन का कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। उन्होंने लोगों से भी दशहरा उत्सव में भाग लेकर पर्व की खुशियां साझा करने का आह्वान किया। रामनगर में दशहरे के अवसर पर होने वाला यह आयोजन धार्मिक आस्था और पारंपरिक उत्साह का प्रतीक है।