{"_id":"68055166a6238cfe4d013545","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1002-122490-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: बाबा वासुकी नाग मंदिर में माथा टेक लिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: बाबा वासुकी नाग मंदिर में माथा टेक लिया आशीर्वाद
विज्ञापन
रामनगर। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी तरमयान इलाके में बाबा वासुकी नाग मंदिर में सात बिरादरियों की वार्षिक मेल का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी बिरादरियों के सदस्यों ने बाबा के दर्शन कर घर की सुख शांति की कामना की। विधायक सुनील भारद्वाज तथा डीडीसी अध्यक्ष लालचंद भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
रविवार सुबह 6 बजे से ही मोहत्रा, पाधा, संग्राल, वर्मा, सात बिरादरियों के सदस्यों के साथ ग्रामीण लोगों का मंदिर परिसर में आना-जाना लगा रहा। यह सिलसिला दोपहर तीन बजे तक जारी रहा। सुबह ठीक दस बजे के बाद काफी संख्या में बिरादरियों के सदस्य मंदिर परिसर में पहुंचना शुरू हुए। इस दौरान बिरादरी के सदस्यों ने कतारों में खड़े होकर बाबा के दर्शन किए। मंदिर परिसर में सुबह 8 बजे हवन यज्ञ की शुरुआत की गई और पूर्ण आहुति के बाद कन्या पूजन करने के बाद दोपहर ठीक 12 बजे विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। इसमें काफी संख्या में ग्रामीण तथा बिरादरी के सदस्यों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
बाबा वासुकी नाग कमेटी की ओर से पहली बार मंदिर में जागरण का आयोजन किया गया। यह जागरण सुबह दस बजे से लेकर शाम चार बजे तक जारी रहा। इस जागरण में मास्टर आशीष म्यूजिकल ग्रुप उधमपुर ने अपने साथियों के संग बाबा के कई भजनों का गुणगान किया।
विज्ञापन
बता दें, रामनगर तहसील की पंचायत माड़ता में स्थित तरमयान गांव में बाबा वासुकी नाग राजा, बाबा परधार, और मां चामुंडा देवी के तीन मंदिर हैं। इन देवस्थान में कई बिरादरियों की अलग-अलग दिन वार्षिक मेल आयोजित होती है। पिछले कई वर्षों से यह मेल एक मेले का रूप धारण कर चुकी है।