{"_id":"6b073ddc5a12498f5c02cbc8","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-143339-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: जिले में 1.95 करोड़ रुपये से 18 स्थानों पर होगा फ्लड प्रोटेक्शन कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: जिले में 1.95 करोड़ रुपये से 18 स्थानों पर होगा फ्लड प्रोटेक्शन कार्य
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में बरसात के दौरान नदी-नालों में आने वाली बाढ़ से होने वाले भूमि कटाव की समस्या से निपटने के लिए सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 18 स्थानों पर फ्लड प्रोटेक्शन के कार्य करवाए जाएंगे। इन कार्यों पर करीब 1.95 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए विभाग की ओर से टेंडर जारी कर दिया गया है। विभागीय जानकारी के अनुसार निर्माण कार्य पूरा करने की अवधि 470 दिन निर्धारित की गई है।
परियोजना के तहत मौंगरी-अज्जल नाला, माली नाला, पट्ठी नाला, मानसर-बिरवां नाला, दुद्धर नाला, दमनोत-लाली नाला, ओमाड़ा-देविका नदी, लौंडना नाला, पट्टनगढ़-लाटी नाला, सुधमहादेव-हरिद्वार नाला, कशीराह नाला, जखैनी-भारत नगर, टिकरी, मांड ईस्ट, मढ़ा, जड़सरकोट, बाईं-बरकुंडा और मंथल के झज्जर नाले सहित विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर कार्य किए जाएंगे।
भूमि कटाव और बाढ़ से मिलेगी राहत
इन कार्यों के तहत नदी-नालों के किनारों को सुरक्षित बनाने के लिए गैबियन स्ट्रक्चर, पत्थरों की सुरक्षा व्यवस्था, कंक्रीट निर्माण और रिटेनिंग वॉल जैसे कार्य किए जाएंगे। इससे बरसात के दौरान पानी के तेज बहाव के कारण होने वाले भूमि कटाव पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। साथ ही नदी-नालों के आसपास स्थित कृषि भूमि, सड़कों और रिहायशी क्षेत्रों को नुकसान से बचाने में भी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विभाग की इस परियोजना से उन क्षेत्रों के लोगों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है, जिन्हें हर साल बरसात के मौसम में नदी-नालों के उफान पर आने और जमीन के कटाव की समस्या का सामना करना पड़ता है।
कोट
जिले के विभिन्न इलाकों में फ्लड प्रोटेक्शन कार्य को लेकर टेंडर जारी कर दिया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद ठेकेदार को काम आवंटित किया जाएगा और इसके बाद निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा।
-गिरधारी लाल, एक्सईएन, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग