{"_id":"6b009de6d470dc512e064a27","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-143135-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: महिलाओं एवं बालिकाओं को अधिकारों तथा सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: महिलाओं एवं बालिकाओं को अधिकारों तथा सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया
विज्ञापन
उधमपुर। वन स्टॉप सेंटर उधमपुर की ओर से पंचायत सौंथा में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों तथा सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान वन स्टॉप सेंटर की टीम ने मिशन शक्ति, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और नशा मुक्त भारत अभियान सहित महिलाओं एवं बालिकाओं के हित में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। टीम ने बताया कि महिला सशक्तीकरण केवल महिलाओं को योजनाओं का लाभ देने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें समान अवसर, सम्मान और समाज में अपनी पहचान बनाने के लिए सक्षम बनाना भी इसका महत्वपूर्ण हिस्सा है।
बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करने और परिवारों में उनके प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने के उद्देश्य से कार्यक्रम के दौरान नवजात बच्चियों को बेबी किट वितरित की गईं। इस पहल के माध्यम से बेटियों के जन्म का स्वागत करने और उन्हें समान महत्व देने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
वहीं, नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए टीम ने कहा कि नशे की समस्या का मुकाबला करने के लिए परिवार और समाज की सामूहिक भागीदारी जरूरी है। नशामुक्त वातावरण महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा तथा स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए भी महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में पूर्व सरपंच भी मौजूद रहे। इस जागरूकता अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं और बालिकाओं के सम्मान, सुरक्षा, अधिकारों तथा सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।