Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: ओमाड़ा के वार्ड 17 में 21 कनाल जमीन पर आकार ले रहा आधुनिक पार्क

विज्ञापन
jammu kashmir news
 वार्ड 17 में तैयार किया जा रहा पार्क और खेल मैदान। - फोटो : udhampur news
उधमपुर। शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच अब ओमाड़ा क्षेत्र के लोगों को खुली हवा में सैर करने, बच्चों को खेलने और युवाओं को खेल प्रतिभा निखारने के लिए एक नया सार्वजनिक स्थान मिलने जा रहा है। तेजी से विस्तार ले रहे उधमपुर शहर में सार्वजनिक पार्कों और खेल मैदानों की बढ़ती जरूरत को देखते हुए वार्ड नंबर 17 में एक आधुनिक पार्क सह खेल मैदान विकसित करने का काम शुरू कर दिया गया है। काली माता मंदिर के पीछे स्थित 21 कनाल 10 मरला सरकारी जमीन पर बनने वाली इस परियोजना पर करीब 50 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। फिलहाल इसके लिए 20 लाख रुपये की प्रशासनिक मंजूरी जारी की गई है। परियोजना पूरी होने पर वार्ड-17 और आसपास के क्षेत्रों के करीब एक हजार से अधिक आबादी को इसका लाभ मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन



इस परियोजना को लेकर जून 2026 में पहल शुरू हुई थी। उस दौरान काली माता मंदिर के पीछे खाली पड़ी सरकारी जमीन का चयन कर पार्क विकसित करने की योजना बनाई गई थी। संबंधित विभागों के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से उनकी जरूरतों तथा सुझावों पर चर्चा की थी। विधायक पवन कुमार गुप्ता ने अधिकारियों को डीपीआर तैयार करने, टेंडर प्रक्रिया और अन्य जरूरी औपचारिकताएं जल्द पूरी करने के निर्देश दिए थे। अब प्रशासनिक मंजूरी मिलने के बाद परियोजना निर्माण के चरण में पहुंच गई है।
विज्ञापन


इस संबंध में 13 अगस्त को जारी आदेश के तहत लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के आरएंडबी डिवीजन उधमपुर को निर्माण कार्य करवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला विकास आयुक्त कार्यालय की ओर से विधायक पवन कुमार गुप्ता के कॉन्स्टीट्यूएंसी डेवलपमेंट फंड (सीडीएफ) से परियोजना को प्रशासनिक मंजूरी दी गई है। इसके बाद विभाग ने चयनित जमीन के समतलीकरण का काम शुरू कर दिया है। विभागीय स्तर पर आगामी कुछ महीनों में निर्माण कार्य पूरा करने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों के झूलों से लेकर युवाओं के खेल मैदान तक की सुविधा

प्रस्तावित पार्क को लोगों की अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित करने की योजना है। इसमें बच्चों के लिए आधुनिक झूले, फिसलपट्टी, सी-सॉ और अन्य खेल उपकरण लगाए जाएंगे। लोगों के बैठने के लिए उचित स्थान, हरित क्षेत्र, सौंदर्यीकरण और प्रकाश व्यवस्था भी की जाएगी। वहीं, खेल मैदान विकसित होने से युवाओं को खेलकूद और अभ्यास के लिए खुला स्थान मिल सकेगा। बुजुर्गों और अन्य नागरिकों के लिए सुबह-शाम सैर और व्यायाम की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

शहर में बढ़ती आबादी, लेकिन पार्कों के विकल्प सीमित
मनोज गुप्ता, साहिल वर्मा, अंकुश, संजय चौधरी, अंकित शर्मा व अन्य शहरवासियों के मुताबिक उधमपुर का शहरी दायरा लगातार बढ़ रहा है, लेकिन सार्वजनिक पार्कों और खुले मनोरंजन स्थलों की उपलब्धता उसी अनुपात में नहीं बढ़ पाई है। शहरवासियों के लिए सुबह-शाम सैर करने, बच्चों को खेलने और बुजुर्गों के लिए कुछ समय खुले वातावरण में बिताने के विकल्प सीमित हैं। गोल मार्केट का शहीद भगत सिंह पार्क शहर के प्रमुख सार्वजनिक पार्कों में शामिल है, जबकि जखैनी पार्क शहर के मुख्य रिहायशी क्षेत्र से बाहर होने के कारण हर व्यक्ति के लिए रोजाना वहां पहुंचना सुविधाजनक नहीं है। ऐसे में ओमाड़ा में विकसित होने वाला नया पार्क शहर के भीतर सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।

कोट
वार्ड 17 में पार्क सह खेल मैदान की सुविधा के निर्माण कार्य की लगातार निगरानी और समीक्षा की जा रही है। यह शहर के भीतर एक नई सौगात मिलने जा रही है। शहर के लगातार विस्तार और आबादी को देखते हुए इस तरह की सुविधाएं काफी अहम बन चुकी हैं। निर्माण कार्य तेज गति से आगे बढ़ाया जा रहा है और प्रयास किया जाएगा कि इसे जल्द से जल्द तैयार कर जनता को समर्पित किया जाए।
-पवन कुमार गुप्ता, विधायक उधमपुर पश्चिम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article