फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: शहर में शुरू हुआ तारकोल से गड्ढे भरने का काम

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। लंबे समय से खस्ताहाल शहर की सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग की तरफ से पैचवर्क का काम काम शुरू किया गया है। इसके तहत सड़कों पर तारकोल की परत चढ़ाकर गड्ढा मुक्त बनाया जा रहा है। सड़कों के गड्ढा मुक्त होने से शहरवासियों ने भी राहत की सांस ली है। हालांकि, शहर के मेन बाजार समेत कई अन्य सड़कों पर अभी मरम्मत कार्य होना बाकी है। ऐसे में लोगों की नजरें अब शेष सड़कों पर काम शुरू होने और इसे समय पर पूरा किए जाने पर टिकी हैं।
विज्ञापन


विभाग के मुताबिक शहर की सड़कों की मरम्मत के लिए अलॉटमेंट हो चुकी है। फिलहाल वीनस चौक, सैलां तालाब चौक, बटटल-बालियां चौक और एमएच चौक से टाउन हॉल तक जाने वाले मार्ग समेत कुछ प्रमुख सड़कों पर पैचवर्क किया गया है। वहीं, कुछ सड़कों पर जल शक्ति विभाग की ओर से नई जलापूर्ति लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। विभागीय कार्य पूरा होने के बाद इन मार्गों पर भी तारकोल बिछाकर सड़क की हालत सुधारने की योजना है।
विज्ञापन



शहर की सड़कों पर लंबे समय से बने गड्ढे वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बने हुए थे। खराब सड़कों के कारण दोपहिया वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतनी पड़ती थी, जबकि चारपहिया वाहनों से सफर करने वालों को भी झटकों और धीमी रफ्तार की समस्या का सामना करना पड़ता था। पैचवर्क शुरू होने के बाद लोगों को उम्मीद है कि प्रमुख मार्गों पर आवाजाही पहले से सुगम होगी। हालांकि, उनका कहना है कि केवल कुछ सड़कों की मरम्मत से समस्या का पूरी तरह समाधान नहीं होगा, बल्कि सभी प्रभावित मार्गों को दुरुस्त करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कों की बदहाली का असर शहर के कारोबार पर भी पड़ने की आशंका जताई जा रही थी। त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले व्यापारियों ने मरम्मत कार्य करवाने की मांग उठाई थी। कारोबारियों का मानना है कि बाजार तक पहुंचने वाले रास्ते बेहतर होने से ग्राहकों को आने-जाने में आसानी होगी और परेशानी मुक्त कारोबार में बढ़ोतरी होगी।
कोट
शहर की कुछ प्रमुख सड़कों पर पैचवर्क होने से काफी राहत मिली है। पहले गड्ढों के कारण वाहन चलाते समय काफी परेशानी होती थी, लेकिन अब इन मार्गों पर सफर करना पहले से आसान होगा। विभाग ने मरम्मत का काम शुरू किया है यह अच्छी बात है। उम्मीद है कि बाकी सड़कों को भी जल्द दुरुस्त किया जाएगा।
-आदिश्वर, शहरवासी

शहर की कई सड़कें लंबे समय से खराब हालत में थीं। लोगों को रोजाना इन रास्तों से गुजरना पड़ता है, इसलिए परेशानी भी लगातार बनी रहती है। मरम्मत से काफी राहत मिली है।
-रोहित, शहरवासी
त्योहारी सीजन में बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ती है। अगर सड़कें खराब हों तो लोगों को बाजार आने में परेशानी होती है। पैचवर्क शुरू होने से काफी राहत मिली है।
-रिंकू शर्मा, शहरवासी

सड़कें बेहतर होने से आम लोगों के साथ दुकानदारों को भी फायदा होगा। बाजार में आने वाले लोगों को रास्ते में गड्ढों और खराब सड़क के कारण परेशान नहीं होना पड़ेगा। प्रशासन और संबंधित विभाग को बाकी काम भी जल्द पूरा करवाना चाहिए ताकि लोगों को लंबे समय से चली आ रही समस्या से पूरी राहत मिल सके।

-जितेंद्र बरमानी, अध्यक्ष, व्यापार मंडल


अभी शहर के बाजारों की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए पैच वर्क का काम शुरू किया गया है। विभाग को पूरे शहर की सड़कों के सुधार कार्य की अलाटमेंट मिल चुकी है लेकिन अभी अमृत 2.0 योजना के तहत जलशक्ति विभाग की तरफ से मेन बाजार इत्यादि में पाइप लाइन बिछाने का काम जारी है इसलिए इस कार्य के पूरा होने के बाद अलाटमेंट के मुताबिक सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू किया जाएगा।
--शम्मी गुप्ता, एईई लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article