फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: देविका नदी के बाएं किनारे के पुनरुद्धार पर खर्च होंगे एक करोड़ रुपये

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। पवित्र देविका नदी के संरक्षण, सौंदर्यीकरण और पर्यावरणीय सुधार की दिशा में एक और कदम उठाया गया है। उधमपुर पश्चिम के विधायक पवन कुमार गुप्ता द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, देविका नदी के बाएं किनारे के पुनरुद्धार से जुड़ी परियोजना को शहरी विकास योजना (यूडीएस) के तहत मंजूरी मिल गई है। इस परियोजना की अनुमानित लागत एक करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। परियोजना का उद्देश्य देविका नदी के आसपास के पर्यावरणीय और सांस्कृतिक परिवेश को बेहतर बनाने के प्रयासों को मजबूती देना है।
विज्ञापन


देविका नदी उधमपुर की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे में नदी के संरक्षण के साथ-साथ इसके आसपास के क्षेत्र का व्यवस्थित विकास भी शहर के लिए अहम माना जाता है। परियोजना की मंजूरी से नदी के बाएं किनारे पर प्रस्तावित विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का रास्ता खुला है। इसके तहत देविका घाट के दूसरे छोर का अविकसित हिस्सा विकसित किया जाएगा। इससे देविका घाट के सौंदर्य में निखार आएगा और इसे एक नया स्वरूप मिलेगा।
विज्ञापन



गौरतलब है कि देविका परियोजना के अंतर्गत पहले ही देविका घाट का विकास और सौंदर्यीकरण किया जा चुका है। घाट और इसके आसपास के क्षेत्र को बेहतर बनाने के लिए करीब 11 करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाए गए हैं। इन कार्यों में पार्क, सीढ़ियां, शौचालय, बैठने के लिए बेंच और स्थानीय लोक संस्कृति को प्रदर्शित करने वाली प्रतिमाओं सहित विभिन्न सुविधाएं शामिल हैं। इन विकास कार्यों से घाट के एक हिस्से को बेहतर स्वरूप मिला है, लेकिन इसका दूसरा किनारा अभी तक अविकसित है। ऐसे में नई परियोजना को इस अधूरे विकास कार्य को आगे बढ़ाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धार्मिक पर्यटन को मिल सकती है मजबूती

देविका नदी के बाएं किनारे के पुनरुद्धार से क्षेत्र की सुंदरता बढ़ने के साथ धार्मिक पर्यटन को भी प्रोत्साहन मिलने की संभावना है। हालांकि, परियोजना के वास्तविक लाभ इसके कार्यान्वयन और नदी के पर्यावरणीय संरक्षण को प्राथमिकता देने पर निर्भर करेंगे। यदि विकास कार्यों के साथ स्वच्छता और पर्यावरण संतुलन पर भी ध्यान दिया जाता है तो यह पहल देविका नदी की धार्मिक महत्ता और प्राकृतिक स्वरूप को संरक्षित रखने में उपयोगी साबित हो सकती है।

कोट
पवित्र देविका नदी के संरक्षण, सौंदर्यीकरण और पर्यावरणीय सुधार की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इसमें नदी के बाएं किनारे का पुनरुद्धार किया जाएगा। परियोजना को मंजूरी मिलने के बाद अब जल्द ही आगे की औपचारिकताएं पूरी कर काम को आगे बढ़ाया जाएगा। इससे पावन देविका के सौंदर्य में अधिक निखार आएगा।
-पवन कुमार गुप्ता, विधायक उधमपुर पश्चिम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article