फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: जलभराव की समस्या से भड़के लोगों ने रुकवाया अंडरपास का काम

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर गरनेई चौक में चल रहे अंडरपास निर्माण कार्य के चलते पेश आ रही समस्याओं को लेकर शुक्रवार सुबह क्षेत्रवासियों ने रोष जताया। स्थानीय लोगों ने लोअर रैहम्बल के पूर्व सरपंच शमशेर सिंह और गरनेई के पूर्व सरपंच विक्रम सिंह की अध्यक्षता में मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य बंद करवा दिया।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों ने मांग की कि अंडरपास निर्माण के कारण स्थानीय सड़क पर हो रहे जलभराव की समस्या का पहले समाधान किया जाए। इसके साथ ही स्थानीय शिव मंदिर तक सड़क बनाने के पूर्व में किए गए वादे को भी पूरा किया जाए।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों ने करीब आधे घंटे तक निर्माण कार्य बंद रखा। इसके बाद परियोजना के प्रोजेक्ट मैनेजर सुभाष कुमार मौके पर पहुंचे और लोगों की समस्याएं सुनते हुए उनके समाधान का भरोसा दिया। प्रोजेक्ट मैनेजर के आश्वासन के बाद क्षेत्रवासियों ने विरोध समाप्त कर दिया, जिसके बाद अंडरपास का निर्माण कार्य दोबारा शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों ने बताया कि निर्माण कार्य के चलते स्थानीय सड़क पर काफी मात्रा में पानी जमा हो जाता है, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए पानी को डायवर्ट कर नाले में छोड़ने की व्यवस्था की जाए और इसके लिए उचित नाली का निर्माण किया जाए।

लोगों ने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य से उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन स्थानीय समस्याओं का समाधान करना भी जरूरी है। उन्होंने प्रशासन और संबंधित निर्माण एजेंसी से मांग की कि जलभराव की समस्या दूर करने तथा शिव मंदिर तक सड़क बनाने के वादे को जल्द पूरा करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed