{"_id":"6ac942c540cf99f2aa0cdc0a","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-141579-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: मुख्य बस अड्डे और गोल मार्केट में नगर परिषद की कार्रवाई, चार रेहड़ियां जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: मुख्य बस अड्डे और गोल मार्केट में नगर परिषद की कार्रवाई, चार रेहड़ियां जब्त
विज्ञापन
उधमपुर। नगर परिषद ने अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत शुक्रवार को शहर के मुख्य बस अड्डा और गोल मार्केट क्षेत्र में कार्रवाई कर चार रेहड़ियों को जब्त किया। कार्रवाई करने पहुंची नगर परिषद की टीम ने सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण कर यातायात बाधित करने वाले रेहड़ी चालकों को सख्त चेतावनी भी दी
नगर परिषद की इस कार्रवाई का उद्देश्य शहर के प्रमुख बाजारों और व्यस्त मार्गों पर बढ़ती भीड़भाड़ को नियंत्रित करना तथा आम लोगों के आवागमन को सुचारु बनाए रखना है। त्योहारी सीजन के दौरान बाजारों में लोगों की आवाजाही बढ़ने की संभावना को देखते हुए विभाग ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तेज किया है।
कार्रवाई के दौरान नगर परिषद की टीम ने रेहड़ी चालकों को निर्देश दिए कि वे निर्धारित स्थानों पर ही अपना कारोबार करें और ऐसी जगहों पर रेहड़ियां न लगाएं, जहां से यातायात बाधित होता हो या लोगों को पैदल चलने में परेशानी का सामना करना पड़ता हो। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर में जाम की समस्या बढ़ाने वाले अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
नगर परिषद के सीईओ सद्दाम हुसैन ने कहा कि शहर में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण असहनीय है। विभाग की ओर से समय-समय पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जाती है ताकि शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके और आम जनता को परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में भी अतिक्रमण विरोधी अभियान जारी रहेगा। उन्होंने रेहड़ी चालकों और अन्य कारोबारियों से अपील की कि वे नियमों का पालन करें और शहर में जाम या भीड़भाड़ की स्थिति पैदा करने से बचें।