{"_id":"6ac94284af3c3630ed016d6d","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-141574-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: चेतावनी का दिखने लगा असर, सुधरी नजर आई ट्रैफिक व्यवस्था, जाम भी हुआ कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: चेतावनी का दिखने लगा असर, सुधरी नजर आई ट्रैफिक व्यवस्था, जाम भी हुआ कम
विज्ञापन
उधमपुर। शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम, अवैध पार्किंग और वाहनों के बेतरतीब संचालन पर प्रशासन की सख्त चेतावनी का असर अब सड़कों पर नजर आने लगा है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई और वाहन सीज करने तक की चेतावनी के बाद पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर नाके लगाकर वाहनों की जांच की। इसके बाद शहर में यातायात व्यवस्था पहले से अधिक व्यवस्थित नजर आई और सड़कों पर जाम को नियंत्रित करने में मदद मिलती दिखाई दी।
नवरात्र और आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए प्रशासन ने पहले ही साफ कर दिया था कि शहर में यातायात नियमों की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश का समय निर्धारित करने से लेकर बसों, मिनी बसों, ई-रिक्शा और मैजिक ऑटो के संचालन तक के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इन आदेशों का उद्देश्य शहर की संकरी सड़कों पर वाहनों का दबाव कम करना और आम लोगों को जाम की समस्या से राहत दिलाना है।
सख्ती के बाद सड़क पर दिखा बदलाव
धार रोड और पुराने राजमार्ग पर पुलिस द्वारा नाके लगाकर वाहनों की जांच किए जाने और नियमों के पालन पर जोर देने के बाद शहर में वाहन व्यवस्थित रूप से चलते नजर आए। प्रशासन की सख्ती से वाहन चालकों को भी निर्धारित नियमों के अनुसार चलने का स्पष्ट संदेश मिला है। सड़क पर अनावश्यक रुकने, मनमाने ढंग से वाहन खड़े करने और यातायात बाधित करने जैसी समस्याओं पर नियंत्रण बनाए रखना अब पुलिस और संबंधित विभागों के लिए अहम रहेगा।
विज्ञापन
बसों और भारी वाहनों पर विशेष नजर
प्रशासन ने भारी मालवाहक वाहनों के शहर में प्रवेश के लिए समय निर्धारित किया है। वहीं, बसों को केवल निर्धारित बस स्टैंड से संचालित करने और तय समय के भीतर निर्धारित चौराहों को पार करने के निर्देश दिए गए हैं। मिनी बसों को निर्धारित स्टॉप पर ही यात्रियों को चढ़ाने और उतारने की अनुमति है। ई-रिक्शा और ऑटो के लिए भी अनधिकृत स्टैंड बनाने पर रोक लगाई गई है।
इन नियमों का उद्देश्य सड़कों पर वाहनों की अनावश्यक भीड़ रोकना और यातायात को सुचारु बनाए रखना है। खासकर त्योहारी सीजन में बाजारों और प्रमुख चौराहों पर बढ़ने वाले वाहनों के दबाव को देखते हुए इन निर्देशों का पालन बेहद जरूरी है।
नियम तोड़े तो कार्रवाई तय
प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि निर्धारित नियमों का उल्लंघन करने, वाहनों के दर्ज समय में मनमानी करने या आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर वाहन सीज करने के साथ आपराधिक मामला भी दर्ज किया जा सकता है।
फिलहाल, सख्ती के बाद यातायात व्यवस्था में सुधार के संकेत दिखाई दे रहे हैं। अब सबसे बड़ी चुनौती इस व्यवस्था को लगातार बनाए रखने की है, ताकि उधमपुर की सड़कों पर जाम से राहत मिले और नवरात्र व त्योहारी सीजन के दौरान आम लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।