फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

किसान आईडी बनवाने के लिए आगे आएं किसान : एडीसी प्रेम सिंह

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। जिला प्रशासन की तरफ से जिले के सभी किसानों से फार्मर आईडी बनवाने के लिए आगे आने की अपील की है। इसको लेकर अतिरिक्त जिला उपायुक्त प्रेम सिंह चिब ने किसानों से अपील करते हुए कहा है कि वे किसान पहचान पत्र (फार्मर आईडी) बनवाने के लिए सभी किसान, संबंधित पटवारी से संपर्क करें और पंजीकरण प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में इसके लिए पंजीकरण शिविर भी लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


एडीसी ने बताया कि फार्मर आईडी किसानों की डिजिटल पहचान है। इसके माध्यम से किसान से संबंधित कृषि और भूमि रिकॉर्ड को डिजिटल व्यवस्था से जोड़ा जाएगा। इससे भविष्य में सरकारी कृषि योजनाओं और विभिन्न सेवाओं का लाभ पात्र किसानों तक पहुंचाने की प्रक्रिया अधिक सरल और व्यवस्थित हो सकेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अलग-अलग सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान की पहचान और कृषि संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने में फार्मर आईडी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इसी उद्देश्य से जिले में अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन


अतिरिक्त उपायुक्त ने किसानों से पंजीकरण शिविरों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील करते हुए कहा कि उन्हें ओटीपी साझा करने को लेकर किसी तरह की झिझक या चिंता करने की जरूरत नहीं है। शिविरों में मौजूद विभागीय कर्मचारी यह सुनिश्चित करेंगे कि किसानों के ओटीपी का किसी भी प्रकार से दुरुपयोग न हो। इसके साथ ही उन्होंने विशेष रूप से महिला किसानों से भी शिविरों में पहुंचकर फार्मर आईडी बनवाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक किसानों के पंजीकरण से सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक एक ही मंच के माध्यम से पहुंचाना आसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed