{"_id":"6a875d179febe157830c1007","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-103935-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: संस्कृत शोभा यात्रा एवं नशा विरोधी जागरूकता रैली निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: संस्कृत शोभा यात्रा एवं नशा विरोधी जागरूकता रैली निकाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटड़ा। श्री कैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट की ओर से वीरवार को कटडा में संस्कृत शोभा यात्रा एवं नशा विरोधी जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) शिव कुमार शर्मा ने किया।
रैली बस स्टैंड के श्रीधर चौक से शुरू होकर कटड़ा नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए श्री माता वैष्णो देवी आध्यात्मिक विकास केंद्र में पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान संस्कृत भाषा के संरक्षण एवं संवर्धन के साथ युवाओं और समाज के प्रत्येक वर्ग को नशे से दूर रहने, स्वस्थ एवं संस्कारित जीवन अपनाने का संदेश दिया गया। समापन अवसर पर विशेष व्याख्यान का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीआईजी शिव कुमार शर्मा ने संस्कृत को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं ज्ञान परंपरा की आधारभूत भाषा बताया। उन्होंने कहा कि संस्कृत हमारी सभ्यता की अमूल्य धरोहर है। युवाओं को नशे से दूर रहकर सकारात्मक सोच, अनुशासन और भारतीय संस्कारों को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है और इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम सामाजिक बदलाव में अहम भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
एसपी कटड़ा कामेश्वर पुरी ने कहा कि संस्कृत हमारी प्राचीन ज्ञान परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का सशक्त माध्यम है। नशे के विरुद्ध लड़ाई केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, संस्कार, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।