{"_id":"6a875c9452e7eb92ba0f0bc6","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1010-139517-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: जीडीसी रामनगर के प्रवेश द्वार पर फैली अव्यवस्था, खस्ताहाल सड़क से छात्र परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: जीडीसी रामनगर के प्रवेश द्वार पर फैली अव्यवस्था, खस्ताहाल सड़क से छात्र परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। बारिश होते ही सरकारी डिग्री काॅलेज रामनगर के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर सड़क पर जलभराव और कीचड़ की समस्या ओर गंभीर हो जाती है। मुख्य गेट के ठीक बाहर सड़क पर पानी जमा होने से काॅलेज पहुंचने वाले विद्यार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बारिश के दौरान कीचड़ और फिसलन के कारण विद्यार्थियों और राहगीरों में हादसे का खतरा बना रहता है, वहीं लंबे समय तक जमा पानी से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की भी आशंका बनी हुई है। काॅलेज के मुख्य गेट के बाहर सड़क से जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी जमा हो जाता है। इसके साथ ही सड़क पर कीचड़ फैलने से पैदल काॅलेज आने-जाने वाले विद्यार्थियों को गेट तक पहुंचने में परेशानी होती है। कई बार विद्यार्थियों को पानी और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। छात्रों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि मुख्य गेट के बाहर सड़क से जल निकासी की जल्द व्यवस्था की जाए और सड़क की स्थायी मरम्मत करवाई जाए, ताकि बारिश के दौरान जलभराव की समस्या दोबारा न हो। विद्यार्थियों का कहना है कि कॉलेज के प्रवेश द्वार पर इस तरह की स्थिति छात्रों की सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय है।
कोट
बारिश होते ही मुख्य गेट के बाहर काफी पानी और कीचड़ जमा हो जाता है। काॅलेज में प्रवेश करते समय फिसलने का डर बना रहता है। विभाग को जल्द इसका स्थायी समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन
- कशिश शर्मा, छात्रा
हमें कई बार पानी और कीचड़ से होकर कालेज जाना पड़ता है। अगर जल निकासी की व्यवस्था ठीक कर दी जाए तो समस्या काफी हद तक दूर हो सकती है।
- सरचना शर्मा, छात्रा
बारिश के दिनों में मुख्य गेट के बाहर सड़क की स्थिति सबसे ज्यादा खराब हो जाती है। सड़क की मरम्मत और नालियों की सफाई करवाकर स्थायी समाधान जरूरी है।
-शिवली देवी, छात्रा
सड़क की मरम्मत को लेकर टेंडर लगा दिया गया है, जल्द ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
- दविंदर भारती, एईई, लोक निर्माण विभाग