{"_id":"6a46a5a0ee63143a6b0a2f14","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-137763-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: मंदिर परिसर में भंडारे में घुसा बारिश का पानी, लोग नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: मंदिर परिसर में भंडारे में घुसा बारिश का पानी, लोग नाराज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। धार रोड पर अफसर मेस के पास शिव-पार्वती मंदिर चन्नी मोड़ में वीरवार दोपहर को आयोजित भंडारे के दौरान हुई बारिश का पानी भर जाने पर क्षेत्रवासियों ने कड़ी नाराजगी जताई। वकील सिंह व अन्य ने कहा कि हर साल बरसात के दौरान यहां हालात बाढ़ जैसे बन जाते हैं।
इससे बचाव के लिए हमने यहां सुरक्षा दीवार बनाने का प्रयास शुरू किया था लेकिन बारिश ने सब तहस नहस कर दिया है।
प्राकृतिक बावली भी बारिश के पानी में जलमग्न हो गई और भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने आए श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि हम काफी समय से जहां जलभराव की समस्या का समाधान करने की मांग कर रहे हैं लेकिन अभी तक इसको लेकर कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया गया है जिसके कारण हर साल उनकी जमीनों में भी पानी भर जाता है और फसल का भी काफी नुकसान होता है। इस साल मानसून की शुरुआती बारिश ने हालात चिंताजनक बना दिए हैं। प्रशासन से मांग है कि जल्द से जल्द समस्या को दूर कर राहत दिलाई जाए।