फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: उधमपुर जिले को मिला सर्वश्रेष्ठ निर्वाचन जिला पुरस्कार

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर रविवार को आयोजित एक विशेष समारोह में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उधमपुर जिले को सर्वश्रेष्ठ निर्वाचन जिला पुरस्कार से सम्मानित किया। उपायुक्त/जिला निर्वाचन अधिकारी उधमपुर सलोनी राय ने यह पुरस्कार लिया। यह सम्मान उधमपुर जिले में चुनावों के सफल, निष्पक्ष, स्वतंत्र और पारदर्शी आयोजन के लिए प्रदान किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर उपराज्यपाल ने जिला प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि उधमपुर ने चुनावी प्रक्रियाओं में उच्च मानक स्थापित किए हैं। उन्होंने मतदाता जागरूकता, तकनीकी नवाचारों के उपयोग और समन्वित प्रशासनिक प्रयासों की विशेष प्रशंसा की, जिनसे मतदाताओं की भागीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।
विज्ञापन

सलोनी राय ने इस उपलब्धि का श्रेय जिले के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों, सुरक्षा बलों और जागरूक नागरिकों को दिया। कहा कि टीमवर्क और जनभागीदारी से ही लोकतंत्र को मजबूत बनाया जा सकता है। यह सम्मान उधमपुर जिले के लिए गर्व का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed