Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: विभिन्न स्कूलों में बनेंगी अतिरिक्त कक्षाएं, बाउंड्री वॉल का निर्माण भी होगा

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। चिनैनी-घोरडी विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। क्षेत्र के विभिन्न सरकारी स्कूलों में नई अतिरिक्त कक्षाओं (एडिशनल क्लास रूम) और बाउंड्री वॉल के निर्माण को स्वीकृति मिलने पर स्थानीय लोगों, अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

इस योजना के तहत हाई स्कूल, मिडिल स्कूल और प्राइमरी स्कूल स्तर के कुल 29 कार्यों को मंजूरी दी गई है। इनमें 19 स्कूलों में अतिरिक्त कक्षाओं का निर्माण तथा 10 स्कूलों में बाउंड्री वॉल का निर्माण शामिल है। इन कार्यों पर लगभग 5.18 करोड़ रुपये की लागत आएगी, जिससे स्कूलों में पढ़ाई का माहौल और सुरक्षा दोनों बेहतर होंगे।
विज्ञापन

अतिरिक्त कक्षाओं के निर्माण से मिलेगी राहत
गर्ल्स हाई स्कूल मादा, गवर्नमेंट हाई स्कूल घनतवाल और हाई स्कूल चैनी धार में 54-54 लाख रुपये की लागत से अतिरिक्त कक्षाएं बनाई जाएंगी। वहीं गर्ल्स मिडल स्कूल भाटला में 31.26 लाख रुपये तथा सिटी मिडिल स्कूल चिनैनी, मिडिल स्कूल बरकुंडा, मानी, राजी, सराड कोसार सहित कई अन्य मिडिल और प्राइमरी स्कूलों में 20.84 लाख रुपये की लागत से नई कक्षाओं का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा लोअर टाडी मिन्जरी, बाईं, छब्बा, धलीऔट, कुद, सुई लैड और सुकेतर जैसे प्राइमरी स्कूलों में भी 10.42 लाख रुपये की लागत से अतिरिक्त कक्षाएं स्वीकृत की गई हैं।
बाउंड्री वॉल से बढ़ेगी सुरक्षा
छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई स्कूलों में बाउंड्री वॉल निर्माण को भी मंजूरी दी गई है। इनमें गर्ल्स हाई स्कूल मादा, गवर्नमेंट हाई स्कूल घनतवाल, हाई स्कूल बप्प सराड, घार कटयास और चैनी धार में 9.50 लाख रुपये की लागत से बाउंड्री वॉल बनेगी। वहीं सिटी मिडिल स्कूल चिनैनी, गर्ल्स मिडिल स्कूल भाटला, लोअर टाडी मिन्जरी, मिडिल स्कूल टनडार और प्राइमरी स्कूल सुकेतर में 7.60 लाख रुपये की लागत से बाउंड्री वॉल का निर्माण किया जाएगा।
वहीं इसको लेकर क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। निखिल गुप्ता, बोध राज, कस्तुरी लाल, रामलाल व अन्य स्थानीय लोगों का कहना है कि इन कार्यों से न केवल स्कूलों में कक्षाओं की कमी की समस्या कम होगी, बल्कि बच्चों को बेहतर, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण में पढ़ाई का अवसर मिलेगा। क्षेत्रवासियों ने इस पहल के लिए संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए इसे शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम बताया है।

कोट
इन कार्याें की स्वीकृति मिल चुकी है और अब जल्द ही इनका जमीनी स्तर पर आगे का काम भी पूरा किया जाएगा। यह विकास कार्य आने वाले समय में चिनैनी-घोरडी क्षेत्र की शैक्षिक गुणवत्ता को नई दिशा को और मजबूती प्रदान करेंगे।
-बलवंत सिंह मनकोटिया, विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article