{"_id":"695ff44c6b70a10cff02e2fc","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-131461-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: बली को जल्द मिलेगा पंचायत घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: बली को जल्द मिलेगा पंचायत घर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। न्यू पंचायत घर योजना के तहत पंचायत बली (ब्लाॅक नरसू) को जल्द ही अपना पंचायत घर मिलने जा रहा है। इस नए पंचायत घर के निर्माण के लिए स्वीकृत परियोजना को 30 लाख रुपये की लागत से पूरा किया जाएगा। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा पंचायत घर निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। विभाग अनुसार, टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। नया पंचायत घर बनने से ग्राम पंचायत के सभी कार्य एक ही स्थान पर सुचारू रूप से संचालित हो सकेंगे। इसको लेकर स्थानीय जीत कुमार, दीप सिंह, लक्ष्मी नारायण, रोहित शर्मा व अन्य ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत घर बनने से उन्हें छोटे-छोटे कार्यों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। योजनाओं से संबंधित जानकारी, शिकायत दर्ज कराने और अन्य जरूरी कार्य अब गांव में ही आसानी से हो सकेंगे। इससे समय और धन दोनों की बचत होगी। क्षेत्रवासियों के मुताबिक वर्तमान में पंचायत घर नहीं होेने के कारण पंचायत से जुड़े कार्य सीमित संसाधनों और अस्थायी व्यवस्थाओं के कारण प्रभावित होते रहे हैं। नए पंचायत घर के निर्माण से पंचायत बैठकों, जनसुनवाई, सरकारी योजनाओं की समीक्षा और ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान में तेजी आएगी। इसके साथ ही पंचायत कर्मचारियों को भी बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा। डीडीसी नरसू सुभाष चंद्र का कहना है कि यह भवन आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा, जिससे डिजिटल सेवाओं को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे न केवल प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि ग्रामीणों को भी सीधे तौर पर लाभ मिलेगा और पंचायत के समग्र विकास की गति को बढ़ावा मिलेगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
पंचायत घर के निर्माण कार्य को लेकर टेंडर जारी हो गया है और इसकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही आगे का काम भी पूरा किया जाएगा-- -एक्सईएन संजय कुमार, ग्रामीण इंजीनियरिंग विंग
विज्ञापन
पंचायत घर के निर्माण कार्य को लेकर टेंडर जारी हो गया है और इसकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही आगे का काम भी पूरा किया जाएगा
विज्ञापन