{"_id":"695ea0734c326e088c0ecd59","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-131419-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: मेडिकल कॉलेज कटड़ा की मान्यता रद्द होने पर युवा राजपूत सभा ने जताई खुशी, बांटी मिठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: मेडिकल कॉलेज कटड़ा की मान्यता रद्द होने पर युवा राजपूत सभा ने जताई खुशी, बांटी मिठाई
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज कटड़ा की मान्यता रद्द होने पर खुशी मनाते युवा राजपूत सभा उधमपुर के सदस्य।
- फोटो : udhampur news
उधमपुर। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा संचालित मेडिकल कॉलेज कटड़ा की मान्यता रद्द किए जाने के फैसले को युवा राजपूत सभा उधमपुर ने सनातनियों की बड़ी जीत बताया। इस अवसर पर शहर के जखैनी चौक पर कार्यक्रम का आयोजन कर सभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। साथ ही केंद्र सरकार और राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) का आभार जताया।
युवा राजपूत सभा के जिला अध्यक्ष सोनी राठौर व अन्य नेताओं ने कहा कि एमबीबीएस सीटों के आवंटन में भेदभाव के खिलाफ सनातन समाज ने श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति के बनैर तले एकजुट होकर कड़ा संघर्ष किया। इसी संघर्ष का परिणाम है कि आज मेडिकल कॉलेज कटड़ा की मान्यता रद्द की गई है क्योंकि उक्त मेडिकल काॅलेज में कई प्रकार की कमियां पाई गई हैं। उन्होंने कहा कि यह फैसला न केवल न्याय की जीत है, बल्कि जम्मू संभाग के हक की रक्षा है, जिनके साथ प्रवेश प्रक्रिया में अन्याय हुआ।
वक्ताओं ने आरोप लगाया कि हिंदुओं के चढ़ावे से संचालित होने वाले श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मेडिकल कॉलेज कटड़ा में कुल 50 में से 42 सीटें कश्मीर संभाग के छात्रों को आंवटित की गई थी। इससे हिंदू समाज में रोष भर गया था। इस मुद्दे को लेकर युवा राजपूत सभा ने भी आवाज उठाई, दो दिन पूर्व अनशन भी किया और संबंधित मंचों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि इस लड़ाई में युवा राजपूत सभा ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए अन्य संगठनों के साथ मिलकर आंदोलन को मजबूती दी।
विज्ञापन
युवा राजपूत सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि यह फैसला उन सभी लोगों के मनोबल को बढ़ाने वाला है, जो शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और समान अवसर की मांग कर रहे थे। उन्होंने केंद्र सरकार और राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग का धन्यवाद करते हुए कहा कि इन संस्थाओं ने निष्पक्षता दिखाते हुए सही निर्णय लिया है। मेडिकल कालेज कटड़ा की मान्यता रद्द होने के बाद सभी छात्रों को दूसरे कालेजों में प्रवेश मिलेगा और जो विवाद बना हुआ था उसका खात्मा होगा।