{"_id":"6944467b26a0d168c007e3f4","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-130744-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: दुकान का शटर तोड़ कर अंदर घुसी कार, बड़ा हादसा टला, सभी सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: दुकान का शटर तोड़ कर अंदर घुसी कार, बड़ा हादसा टला, सभी सुरक्षित
कार की टक्कर से दुकान का टूटा शटर।
- फोटो : udhampur news
Link Copied
उधमपुर। शहर के मेन बाजार में बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार कार करियाना दुकान में जा घुसी। दुकान का शटर दो हिस्सों में टूट गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी को कोई चोट नहीं पहुंची।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक हादसा देर रात साढे़ 12 बजे के करीब पेश आया। सुबह सूचना मिलने पर पीड़ित दुकानदार संजीव महाजन और व्यापार मंडल के सदस्य मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों की आपस में सुलह करवाकर मामले का निपटान कर दिया।
विज्ञापन
व्यापार मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र बरमानी ने कहा कि हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई है। कार चालक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए दुकानदार के नुकसान की भरपाई करने पर सहमति जताई है। हादसे का स्पष्ट कारण फिलहाल ज्ञात नहीं हैं लेकिन बताया गया है कि कार चालक के नियंत्रण से बाहर होकर शटर से टकरा गई, जिससे यह हादसा हो गया। फिलहाल व्यापार मंडल की टीम ने पीड़ित दुकानदार की दुकान की मरम्मत करने के अलावा मुआवजे के तौर पर 50 हजार रुपये का चेक भी दिलवाया है। दोनों पक्षों की आपसी सहमति से मामला सुलझ गया है और किसी तरह का कोई पुलिस केस नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।