{"_id":"68e8069cdc9776e826093a4a","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-128379-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: बीआरओ ने बर्फ हटाकर बहाल किया भद्रवाह-पठानकोट राजमार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: बीआरओ ने बर्फ हटाकर बहाल किया भद्रवाह-पठानकोट राजमार्ग
विज्ञापन
भद्रवाह-पठानकोट मार्ग से बर्फ हटाती टीम।
- फोटो : bhadrawah news
भद्रवाह। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने भद्रवाह-पठानकोट अंतरराज्यीय राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिरी बर्फ को साफ कर दिया है। इससे राजमार्ग बहाल हो गया है।
बीआरओ 118 आरसीसी के ओसी जीवितेश रज़ोरा ने कहा कि यह त्वरित निकासी अभियान यातायात के निर्बाध प्रवाह को सुनिश्चित करने के लिए चलाया गया। इससे सबसे कठिन इलाकों में कनेक्टिविटी और जन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बीआरओ की प्रतिबद्धता की पुष्टि होती है।
सड़क बहाली पर भद्रवाह के बस्ती निवासी जसवंत सिंह मन्हास ने कहा कि सामान्य यातायात के फिर से शुरू होने से एम्बुलेंस, आपातकालीन सेवाएं और फंसे हुए ट्रक आगे जा सकेंगे।
इस बीच, डोडा के उपायुक्त हरविंदर सिंह ने भद्रवाह स्थित 118 आरसीसी की त्वरित और चौबीसों घंटे की प्रतिक्रिया की सराहना की।
सरतिंगल निवासी और पर्यटन क्षेत्र के हितधारक अब्दुल हमीद मीर ने कहा कि भद्रवाह, बनी, बसोहली राष्ट्रीय राजमार्ग के खुल जाने से पर्यटन क्षेत्र को नई जान मिल गई है। नाल्ठी, थंथेरा, गुलदंडा और सरथल घाटी जैसे प्रतिष्ठित स्थल इस महत्वपूर्ण सड़क के किनारों पर बसे हैं। बर्फ हटाने से न केवल इन स्थानों तक पहुंच आसान हो जाती है, बल्कि उन सैकड़ों परिवारों के लिए आशा की किरण भी जग जाती है जो अपनी आजीविका के लिए पर्यटन पर निर्भर हैं।