{"_id":"689a3dfc5bc69c17f80596fe","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-126256-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए परेड की रिहर्सल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए परेड की रिहर्सल शुरू
विज्ञापन
उधमपुर। डिग्री कॉलेज के मैदान में सोमवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह की रिहर्सल का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल और काॅलेज के विद्यार्थियों समेत एनसीसी कैडेट, पुलिस के जवान, होमगार्ड, वन सुरक्षा और एनएसएस की परेड टुकड़ियों ने हिस्सा लेकर कदम से कदम मिला कर परेड की। इस दौरान डिस्ट्रिक्ट यूथ सर्विस एंड स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के अधिकारी मौके पर मौजूद थे।
सुबह नौ बजे रिहर्सल के लिए जवान और एनसीसी कैडेट डिग्री कोलज के मैदान में पहुंच गए थे। खेल शिक्षकों ने बताया कि किस प्रकार सबको परेड करते हुए मुख्य मेहमान तक पहुंचना है और फिर मुख्य मेहमान को सलामी देकर आगे बढ़ जाना है।
जिला खेल अधिकारी रोमेश मिश्रा ने बताया कि इस बार स्वतंत्रता दिवस परेड में कुल 32 टुकड़ियां हिस्सा ले रहीं हैं। बुधवार 13 अगस्त को फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन होगा। इससे पहले विद्यार्थी अपने-अपने स्कूलों और कालेजों में परेड की इसकी रिहर्सल कर रहे थे, लेकिन सोमवार से डिस्ट्रिक्ट यूथ सर्विस एंड स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के बैनर तले कालेज के मैदान में रिहर्सल शुरू हुई है।