{"_id":"689a3f20e4fa875b920b5890","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-126255-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: हाईटेंशन तार टूटकर खेत में गिरी, जांच करने पहुंचे बुजुर्ग की करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: हाईटेंशन तार टूटकर खेत में गिरी, जांच करने पहुंचे बुजुर्ग की करंट से मौत
विज्ञापन
ब्लॉक जगानू के जोहनू बारटा गांव के करंट लगने से बुजुर्ग की मौत के बाद हालात का जायजा लेने पहुं
- फोटो : udhampur news
उधमपुर। ब्लाॅक जगानू के जोहनू-बारटा गांव में रविवार देर रात खेत में टूटकर गिरी हाईटेंशन तार से करंट लगने से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि स्थानीय निवासी गोबिंद राम का सात वर्षीय बच्चा करंट लगने से झुलस गया। उसे जीएमसी उधमपुर में भर्ती करवाया गया। मृतक की पहचान 70 वर्षीय स्थानीय बुजुर्ग सूरम चंद पुत्र किकरू राम के रूप में हुई है।
इस घटना से पूरे गांव में बिजली विभाग के खिलाफ रोष है। लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण यह जानलेवा हादसा पेश आया है और गांव के 50 घरों के लिए अभी भी खतरा बना हुआ है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने इस संबंध में जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार देर रात लगभग सवा 12 बजे के आसपास 33 केवी लाइन टूट कर 11 केवी लाइन पर गिर गई। इससे पूरे गांव के सभी घरों में अचानक से वोल्टेज काफी बढ़ गई और हाई टेंशन तारों से चिंगारियां निकलने लगीं। इससे हड़बडाकर सूरम चंद घर से बाहर आ गए। कारण का पता लगाने के लिए वह घर के बाहर खेत में चले गए। वहां खेत में टूटकर गिरी बिजली की तार से उन्हें जोरदार करंट लग गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। इस दौरान कुछ लोग भी उन्हें बचाने के प्रयास में मामलूी रूप से घायल हो गए। लोगों ने तत्काल बिजली विभाग को फोन कर हादसे की जानकारी दी और बिजली को बंद कराया। बुजुर्ग को तत्काल उपचार के लिए जीएमसी उधमपुर पहुंचाया गया जहां जांच के बाद डाक्टरों द्वारा उन्हें मृत लाया घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
वहीं हादसे की जानकारी मिलने के बाद सोमवार को गांव में पहुंचे वरिष्ठ नेता पवन खजूरिया ने कहा कि यह काफी दुखद घटना है और इसमें साफ तौर पर बिजली विभाग की घोर लापरवाही है। क्योंकि गांव में बिजली सप्लाई के लिए लगी तारें काफी पुरानी हैं ओर इनको जगह-जगह जोड़ डालकर काम चलाऊ रखा गया है। कई जगहों पर यह तारें लोगों के घरों की छतों से होकर गुजर रही हैं और कई खेतों के बीच से जा रही हैं। बीती रात का हादसा भी इन्हीं तारों के टूट कर एक दूसरे पर गिरने के कारण अचानक बढ़ी हाई वोल्टेज के कारण हुआ है। इसके कारण गांव के 50 के आसपास घरों के लिए गंभीर खतरा पैदा हो गया है। गनीमत रही कि हादसा देर रात हुआ, दिन में होता तो कई लोगों की जान पर भारी पड़ सकता था।
उन्होंने रोष जताया कि इस हादसे के बाद भी बिजली विभाग अलर्ट नहीं हुआ है। इसलिए पीड़ित परिवार को तत्काल 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने प्रशासन से अपील की कि ऐसी घटनाओं को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए और जहां भी इस तरह के हादसों का खतरा है उनकी पहचान कर वहां बिजली ढांचे को प्राथमिकता पर सुधारा जाना चाहिए।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
बिजली ढांचे में जल्द सुधार करेंगे, पीड़ित परिवार को मिलेगा मुआवजा
जानकारी के बाद मौके का मुआयना करने पहुंचे बिजली विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि बिजली ढांचे की कमियों को जल्द दूर किया जाएगा और पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द उचित मुआवजा भी दिया जाएगा। उन्होंने माना कि गांव में कमजोर बिजली ढांचा हादसे का कारण बना है और हम जल्द ही इसमें सुधार कर लेंगे।