फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

लोगों के अधिकारों का उल्लंघन किया तो करेंगे आंदोलन : पठानिया

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। उधमपुर तहसील के कशीराह गांव में वायु सेना सड़क की चौडाई 34 फुट तक है लेकिन अब प्रशासन ने इसे 50 फुटकर बताकर लोगों को जमीन खाली करने के नोटिस जारी किए हैं। इस संबंध में आयोजित आपातकालीन बैठक में उधमपुर पूर्व के विधायक रणवीर सिंह पठानिया ने वायुसेना अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन पर स्थानीय भूस्वामियों के कानूनी अधिकारों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

उन्होंने वायुसेना से प्राप्त पत्र का हवाला देते हुए कहा कि वायुसेना का दावा है कि सड़क का राइट ऑफ वे (आरओडब्ल्यू) 34 फुट (प्रत्येक तरफ 17 फीट) है। जबकि अधिकारियों ने निजी भूमि पर इस सीमा से कहीं अधिक भूमि पर साइनबोर्ड लगाना और चिन्हित करना शुरू कर दिया है। जिला प्रशासन के माध्यम से स्थानीय लोगों को 50 फुट आरओडब्ल्यू तक की भूमि खाली करने के लिए नोटिस भी जारी किए गए हैं। पठानिया ने इस कार्रवाई की निंदा करते हुए इसे अवैध और पूरी तरह से अनुचित बताया।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर नोटिस तुरंत वापस नहीं लिए गए तो वे बड़े पैमाने पर आंदोलन शुरू करेंगे। उन्होंने प्रभावित लोगों के लिए राज्य के सभी 28 भाजपा विधायकों की ओर से पूर्ण समर्थन की घोषणा की। बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित लोगों में राजेश कुमार, अजय कुमार, रतन जम्वाल, कैलाश आर्यन और सुभाष देवी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed