फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: देविका नदी में चलाया स्वच्छता अभियान, कचरा निकाला

विज्ञापन
jammu kashmir news
देविका में चलाया गया सफाई अभियान। - फोटो : udhampur news
उधमपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को प्रदूषण नियंत्रण समिति के साथ मिलकर नगर परिषद की तरफ से देविका नदी में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें देविका नदी में जमा प्लास्टिक के कचरे को बाहर निकाल कर इसकी साफ-सफाई की गई।
विज्ञापन

इसमें दोनों विभागों के कर्मचारियों के साथ टीम देविका के स्वयं सेवकों तथा स्थानीय शहरवासियों ने भी बढ़चढ कर भाग लिया। बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस और मेरा शहर मेरी पहचान के तहत आयोजित इस मुहिम को 5 जून तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन

सुबह साढ़े 8 बजे के आसपास शुरू हुआ यह अभियान दोपहर 12 बजे जक जारी रहा। इसमें दर्जनों कर्मचारियों के साथ विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं के स्वयंसेवकोें व शहरवासियों ने नदी में उतर कर इसमें पड़ी गंदगी और कचरे को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद के सीईओ विशाल सडोत्रा ने कहा कि हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस बार इसकी थीम ''''''''प्लास्टिक प्रदूषण का अंत'''''''' है। इसी के मद्देनजर उधमपुर में हमने मेगा स्वच्छता अभियान शुरू किया है, जो 5 जून तक चलेगा। वहीं प्रदूषण कंट्रोल कमेटी उधमपुर के डिविजनल आफिसर सुरेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक पहले से ही बैन है लेकिन हमारी लोगों से अपील है कि अन्य प्लास्टिक का भी कम से कम इस्तेमाल करें ताकि प्लास्टिक कचरे के बढ़ते खतरे को कम किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed