{"_id":"67d31cedb84a3653920b4f13","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-121322-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: सियूना में स्पोर्ट्स स्टेडियम तैयार,18 लाख खर्च हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: सियूना में स्पोर्ट्स स्टेडियम तैयार,18 लाख खर्च हुए
विज्ञापन
ब्लाॅक सियूना में तैयार किया गया मल्टी स्पोर्ट्स स्टेडियम।
- फोटो : kathua
उधमपुर। ग्रामीण खेल बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए सियूना पंचायत में बीडीसी बजट के तहत 18 लाख की लागत से मल्टी स्पोर्ट्स स्टेडियम का निर्माण किया गया है। युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बनाने और नशे से दूर रखने के उद्देश्य से भी यह खेल मैदान काफी महत्वपूर्ण है। इससे युवा खिलाड़ी काफी उत्साहित हैं।
भूषण सिंह, शिवम शर्मा, सुनील कुमार, रोहित कुमार व अन्य युवाओं
का कहना है कि पहले खेल मैदान नहीं होने से खेल अभ्यास को लेकर काफी ज्यादा परेशानी होती थी। इसके लिए उन्हें शहर में जाना पड़ता था। अब घर के पास मल्टी स्पोर्ट्स स्टेडियम बनने से उन्हें इसका काफी लाभ मिलेगा। इससे उनकी खेल प्रतिभा में भी निखार आएगा और वह बिना किसी परेशानी से खेल प्रतियोगिता में अपना बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।
पंचायत के पूर्व सरपंच प्रदीप चंद अंथाल
ने बताया कि यह एक काफी सराहनीय पहल है। इसकी मांग काफी समय से की जा रही थी क्योंकि पंचायत में युवा खिलाड़ियों के लिए कोई खेल मैदान नहीं था लेकिन अब यहां मल्टी स्पोर्ट्स स्टेडियम का निमार्ण किया गया है। इससे युवा यहां हर तरह के खेल का अभ्यास बिना किसी परेशानी के कर सकते हैं।
विज्ञापन
वहीं क्षेत्र के पूर्व बीडीसी चेयरमैन सुभाष चंद
ने बताया कि सियूना पंचायत और आसपास के क्षेत्रों के निवासियों के लिए यह स्टेडियम न केवल एक भौतिक सुविधा का प्रतिनिधित्व करता है, बल्कि खेल प्रतिभाओं को पोषित करने और ग्रामीण समुदायों में खेल और शारीरिक फिटनेस की संस्कृति को बढ़ावा देने का प्रवेश द्वार है।
खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) जसलीन कौर
ने बताया कि जिले में अपनी तरह की यह पहली अत्याधुनिक सुविधा है। इसे ग्रामीण समुदायों में उचित खेल बुनियादी ढांचे की लंबे समय से चली आ रही आवश्यकता को संबोधित करते हुए विभिन्न खेल गतिविधियों को समायोजित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह स्टेडियम ग्रामीण युवाओं के बीच छिपी खेल क्षमता को उजागर करने के लिए उत्प्रेरक का काम करेगा।