फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: अखियां उडीक दियां दिल वाजा मारदा...गाते ही झूम उठे पर्यटक

विज्ञापन
jammu kashmir news
चिनैनी। जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप व सनासर में दो दिवसीय विंटर कार्निवल धूमधाम के साथ संपन्न हो गया। दो दिन तक अलग-अलग जगहों पर कल्चरल कार्यक्रम के अलावा प्रतियोगिताएं करवाई गईं। स्थानीय लोगों के अलावा कलाकारों और पंजाब से आए मशहूर गायक निंजा ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

पटनीटॉप में शाम को आयोजित विंटर कार्निवल में जैसे ही पंजाबी गायक निंजा की एंट्री हुई तो स्वागत के लिए कई लोग मौजूद रहे। किसी ने गायक के साथ हाथ मिलाने का प्रयास किया तो कोई सेल्फी लेने का प्रयास कर रहा था। निंजा ने स्टेज पर पहुंचते ही अपनी प्रस्तुति पंजाबी गाने से शुरू की और उनके गाने सुनकर माहौल में जोश भर गया।
विज्ञापन

निंजा ने जैसे ही अखियां उडीक दियां दिल वाजा मारदा गाया तो पंडाल में जितने भी लोग थे वह झूमने पर मजबूर हो गए। कोई पंजाबी गायक की वीडियो बना रहा था तो कोई गाने पर नाच कर मस्ती में डूब गया था। इस प्रस्तुति के बाद विंटर कार्निवाल का समापन हो गया। लोगों और पर्यटकों ने 2025 को अलविदा कहते हुए ऐसे कार्यक्रम को 2026 में कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed