फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: गौरव इलेवन तथा हर्ट विनर ने जीते मैच

विज्ञापन
jammu kashmir news
चिनैनी। कस्बे के हायर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन जारी है। इसमें खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। गौरव इलेवन और हर्ट विनर ने अपने-अपने मैच जीते।
विज्ञापन

स्कूल के मैदान में गौरव इलेवन तथा इलेवन ब्रदर्स के बीच मैच खेला गया। इलेवन ब्रदर्स को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय महंगा पड़ा । गौरव इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 8 विकेट खोकर 128 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। इसमें सरताज कंठ ने 13 गेंद में 39 रन बनाए । इलेवन ब्रदर की ओर से सुजल ने दो ओवर में सात रन देकर तीन विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी इलेवन ब्रदर की टीम निर्धारित ओवर में नौ विकेट खोकर 95 रन ही बना पाई। इसमें मुदस्सर मलिक ने छह गेंद में 20 रन बनाए । गौरव इलेवन की तरफ से गौरव अंताल ने दो ओवर में 17 रन देकर चार विकेट हासिल किए, जिन्हें मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। वहीं दूसरा मैच हर्ट विनर व इलेवन ब्रदर के बीच हुआ । इलेवन ब्रदर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर्ट विनर 8.1 ओवर में 79 रन पर ऑल आउट हो गई। इस टीम के कमलेश ने 15 गेंद में 39 रन बनाए, जबकि इलेवन ब्रदर की ओर से सुजल ने दो ओवर में 13 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इलेवन ब्रदर की टीम 7.4 ओवर में 59 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम के सुजल ने 13 गेंद में 27 रन बनाए। वहीं हर्ट विनर के कुलदीप ने दो ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। कुलदीप को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।

वहीं तीसरा मैच गौरव इलेवन व हर्ट विनर के बीच हुआ। हर्ट विनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 10 ओवर में 9 विकेट खोकर 102 रन बनाए। कमलेश ने 47 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी गौरव इलेवन की टीम 9.1 ओवर में 5 विकेट खोकर जीत गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed