{"_id":"6b08769e76cf3654410902fe","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-143379-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: इमारत में लगी आग, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ ने लोगों को सुरक्षित निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: इमारत में लगी आग, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ ने लोगों को सुरक्षित निकाला
विज्ञापन
उधमपुर। जिला प्रशासन उधमपुर की ओर से राजकीय डिग्री कॉलेज ब्वॉयज उधमपुर में प्राकृतिक आपदा और भूस्खलन जैसी परिस्थितियों से निपटने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इसमें आग में घिरी इमारत में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ ने लोगों को सुरक्षित निकाला। अभ्यास का मकसद आपदा के समय विभिन्न विभागों के बीच तालमेल को मजबूत करना और लोगों को तैयार करना था।
एडीसी प्रेम सिंह चिब ने पूरे अभ्यास को देखा और अंत में सभी टीमों की सराहना की। मॉक अभ्यास में भूकंप की स्थिति दिखाई गई। बताया गया कि भूकंप के दौरान एक इमारत में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई है। सबसे पहले फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इसके बाद इमारत में फंसे लोगों को निकालने का काम शुरू हुआ जिन्हें फायर विभाग नहीं निकाल पाया, उन्हें एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने रेस्क्यू किया।
टीमों ने बिल्डिंग के अंदर फंसे लोगों को ट्रैक किया, खिड़की काटकर उन्हें बाहर निकाला और रस्सी के सहारे सुरक्षित जगह पहुंचाया। इस दौरान सीपीआर तकनीक का भी प्रदर्शन किया गया। अभ्यास के बाद एडीसी ने कहा कि इस तरह की एक्सरसाइज इसलिए की जाती है, ताकि पता चल सके कि असली आपदा आने पर हम कितने तैयार हैं। उन्होंने कहा कि इस अभ्यास को देखकर यह कहा जा सकता है कि हमारी टीमें पूरी तरह तैयार हैं। ऐसी एक्सरसाइज पहले भी होती रही हैं और आगे भी होती रहेंगी, ताकि सभी विभागों का ओरिएंटेशन और अपडेट बना रहे। एडीसी ने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, मेडिकल, सिविल प्रशासन, मीडिया और छात्रों का धन्यवाद किया, जिनकी वजह से यह अभ्यास सफल हुआ। उन्होंने छात्रों से कहा कि यहां जो सीखा है, उसे याद रखें। अगर कभी भगवान न करे कोई हादसा हो जाए तो उस वक्त धैर्य बनाए रखें और बचाव एजेंसियों का सहयोग करें। हादसे के बाद की बजाय पहले की जागरूकता ही सबसे ज्यादा काम आती है। इस मौके पर उपायुक्त ने शाम 7 बजे से 8 बजे तक होने वाले ब्लैकआउट अभ्यास के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने लोगों से अपील की कि ब्लैकआउट के दौरान घबराएं नहीं और प्रशासन का सहयोग करें।
विज्ञापन
सायरन बजते ही शहर में छा गया अंधेरा
शाम के ठीक 7 बजे डिफेंस एयर रेड/ब्लैकआउट मॉक ड्रिल के दौरान चेतावनी संकेत के रूप में दो मिनट तक हाई-लो पिच सायरन बजाया गया, जैसे ही सायरन बजा, पूरे शहर में एक साथ बत्तियां बुझ गईं। बाजारों की जगमगाहट अचानक अंधेरे में बदल गई। घरों, दुकानों और सरकारी दफ्तरों की लाइटें बंद हो गईं, सड़कें सुनसान सी नजर आने लगीं। शुरुआत में कुछ देर लोगों में हल्की घबराहट दिखी, लेकिन प्रशासन की अपील के बाद लोगों ने पूरा सहयोग किया। लोगों ने घरों में मोमबत्ती और टॉर्च जलाई, लेकिन बाहर की लाइटें नहीं जलाईं। वाहन चालकों ने भी गाड़ियों की हेडलाइट बंद रखी और धीरे-धीरे गाड़ियां किनारे लगाईं। बाजारों में दुकानदारों ने शटर गिराकर अभ्यास में हिस्सा लिया। गलियों में बच्चे और युवा इस नजारे को कौतूहल से देखते रहे, वहीं बुजुर्ग एक-दूसरे को बता रहे थे कि यह सिर्फ अभ्यास है, घबराने की जरूरत नहीं है। पुलिस और प्रशासन की टीमें सड़कों पर गश्त करती रहीं और लोगों को शांत रहने की अपील करती रहीं। ठीक 8 बजे जैसे ही अभ्यास समाप्त होने का ऑल क्लियर संकेत दो मिनट तक लगातार हाई-पिच सायरन के जरिए दिया गया शहर में फिर से रोशनी लौट आई और जनजीवन सामान्य हो गया।