Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: सुबह भूस्खलन व आपदा का अभ्यास, शाम को सायरन के साथ ब्लैकआउट

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। आपात स्थितियों से निपटने की जमीनी तैयारियों और विभागों के बीच तालमेल को परखने के लिए जिला प्रशासन उधमपुर वीरवार को दो बड़ी मॉक ड्रिल आयोजित करने जा रहा है। आधिकारिक जन जागरूकता नोटिस के अनुसार दिन में प्राकृतिक आपदा व भूस्खलन से जुड़े परिदृश्यों पर अभ्यास होगा, जबकि शाम के समय पूरे जिले में सिविल डिफेंस एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल की जाएगी।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त प्रेम सिंह की ओर से जारी निर्देशों में साफ किया गया है कि यह एक नियमित और एहतियाती अभ्यास है, इसलिए नागरिकों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है। मॉक ड्रिल का पूरा कार्यक्रम प्राकृतिक आपदा एवं भूस्खलन मॉक एक्सरसाइज का समय सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज (बॉयज) उधमपुर में और सिविल डिफेंस एयर रेड/ब्लैकआउट मॉक एक्सरसाइज का समय शाम 7:00 बजे से रात 8:00 बजे तक संपूर्ण उधमपुर जिले में रखा गया है
विज्ञापन

शाम की ब्लैकआउट मॉक ड्रिल के दौरान चेतावनी संकेत के रूप में दो मिनट तक हाई-लो पिच सायरन बजाया जाएगा, जबकि अभ्यास समाप्त होने का ऑल क्लियर संकेत दो मिनट तक लगातार हाई-पिच सायरन के जरिए दिया जाएगा। प्रशासन ने आम लोगों से शांत रहने और सुरक्षा बलों व संबंधित विभागों का पूरा सहयोग करने की अपील करते हुए तीन अहम दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सायरन बजते ही घर के अंदर, बाहर और सजावटी समेत सभी लाइटें तुरंत बंद करने को कहा गया है। ऑल क्लियर सायरन बजने तक घर के भीतर ही रहने तथा खिड़कियों, दरवाजों और कांच की सतहों से दूर रहने को कहा गया है। यदि आप यात्रा कर रहे हैं, तो वाहन को सुरक्षित स्थान पर रोक लें और ऑल क्लियर होने तक हेडलाइट्स बंद रखें। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों और एजेंसियों को मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) व तय कार्ययोजना के अनुसार अभ्यास संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed