Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

ग्राम सभा के फैसले बदले जा रहे हैं, पंचायतों के फंड में हो रही धांधली : हर्ष देव सिंह

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। ग्रामीण विकास विभाग में पंचायतों और डीडीसी के पैसे के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए शनिवार को पैंथर्स इंडिया ने पूर्व शिक्षा मंत्री हर्ष देव सिंह के नेतृत्व में एसीडी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा और पूरे मामले की जांच की मांग की। हर्षदेव सिंह ने कहा कि गांवों के लिए बने प्लान को नियमों के खिलाफ जाकर बदला जा रहा है। उन्हाेंने आरोप लगाया कि ग्राम सभा में जो प्रस्ताव पास होते हैं, उन्हें बाद में बदल दिया जाता है। उन्होंने सवाल उठाया कि किस अधिकारी के पास ऐसा करने का अधिकार है, जब पंचायती राज एक्ट में ग्राम सभा के फैसले को बदलने की अनुमति नहीं है। उनका कहना था कि नेता और अधिकारियों की मिलीभगत से यह बदलाव किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान डीडीसी ग्रांट से खरीदी गई सोलर लाइटों का मुद्दा भी उठाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि लाइटों की खरीद में कमीशन का खेल है और इसकी जांच होगी तो बड़ा घोटाला सामने आएगा। उन्होंने कहा कि एक ब्लॉक में 200 लाइटों की सूची बनाकर उन्हें किसी खास नेता के वर्करों को देने की बात कही जा रही है जबकि बाकी गरीब लोगों को जरूरत के बावजूद लाइटें नहीं मिल रही हैं। यह भी आरोप लगाया कि आवाज उठाने वालों को एफआईआर दर्ज कराने और गिरफ्तार करवाने की धमकी दी जा रही है। सरकारी पैसे का इस्तेमाल अपने राजनीतिक हित और अपने वर्करों की सेवा के लिए नहीं किया जा सकता। पंचायती राज के नियमों का उल्लंघन करने का अधिकार किसी नेता, अधिकारी, मंत्री या मुख्यमंत्री को नहीं है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि इस धांधली को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों को अदालत के कठघरे में खड़ा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिकारी किसी विधायक के नौकर नहीं हैं, बल्कि जनता के सेवक हैं और उन्हें कानून के मुताबिक काम करना चाहिए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed