फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: आपसी रजामंदी से विवाद सुलझने पर अदालत ने किया निरस्त

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। अदालत के बाहर हुए समझौते के बाद उधमपुर में सब-जज स्पेशल मोबाइल मजिस्ट्रेट की अदालत ने एक सिविल मुकदमे को वापस लिए जाने के आधार पर निस्तारित कर दिया है। रठियान निवासी उषा द्वारा दायर इस मामले में वादी और प्रतिवादियों के बीच आपसी रजामंदी से विवाद सुलझने के बाद अदालत ने यह आदेश पारित किया। मामले के विवरण के अनुसार उषा ने अपनी वकील के माध्यम से अदालत में सिविल वाद दायर किया था, जिसमें अंजू देवी, सोनिया देवी व अन्य को प्रतिवादी बनाया गया था। सुनवाई के दौरान अदालत को अवगत कराया गया कि दोनों पक्षों के बीच अदालत के बाहर सौहार्दपूर्ण माहौल में समझौता हो चुका है। वादी की ओर से पेश किए गए प्रार्थना पत्र और अदालत में दर्ज किए गए बयानों के आधार पर यह पाया गया कि मुकदमा अभी शुरुआती चरण में था और प्रतिवादियों पर समन की तामील नहीं हुई थी। अदालत ने स्पष्ट किया कि ऐसी स्थिति में वाद वापस लिए जाने से किसी भी पक्ष के अधिकारों पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। इसके चलते न्यायाधीश ने वाद और उससे जुड़े सभी आवेदनों को वापस लिया गया मानकर निस्तारित कर दिया और पत्रावली को नियमानुसार रिकॉर्ड रूम में दाखिल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed