फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: डीआईजी ने की सुरक्षा समीक्षा बैठक, एसओजी प्रभारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। उधमपुर-रियासी रेंज के डीआईजी स्वर्ण सिंह कोतवाल ने शुक्रवार को सुरक्षा समीक्षा सह ऑपरेशनल तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। यह बैठक जिला उधमपुर और जिला रियासी के सभी एसओजी प्रभारियों के साथ आयोजित की गई।
विज्ञापन

बैठक के दौरान संबंधित क्षेत्रों में मौजूदा सुरक्षा परिदृश्य की विस्तार से समीक्षा की गई और ऑपरेशनल तैयारियों का जायजा लिया गया। डीआईजी ने अधिकारियों को हाई अलर्ट बनाए रखने, सुरक्षा उपायों को मजबूत करने और उभरती सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए प्रभावी समन्वय सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

डीआईजी ने सभी अधिकारियों को ऑपरेशनल तैयारियों को और बढ़ाने व रेंज भर में सुरक्षा उपायों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए। बैठक में उधमपुर-रियासी रेंज पुलिस ने क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। बैठक में डीएसपी एसओजी उधमपुर, डीएसपी एसओजी लाटी, डीएसपी एसओजी बसंतगढ़, एसडीपीओ रामनगर, डीएसपी एसओजी अरनास और डीएसपी एसओजी माहौर-चसाना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed