{"_id":"6ad662b306c7d6bd7b02955d","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-141970-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: उधमपुर वेस्ट में 300 मीटर सड़क पर फंसा पेच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: उधमपुर वेस्ट में 300 मीटर सड़क पर फंसा पेच
विज्ञापन
उधमपुर। उधमपुर वेस्ट के जिब थाथी-जिब थंगर इलाके में संदीप खजूरिया के घर से पेट्रोल पंप तक करीब 300 मीटर सड़क का अधूरा हिस्सा चर्चा में आ गया है। इस मामले में विधायक पवन कुमार गुप्ता की ओर से लिखे गए पत्र के जवाब में पीएमजीएसवाई डिवीजन उधमपुर ने अपनी स्थिति स्पष्ट की है।
कार्यकारी अभियंता पीएमजीएसवाई डिवीजन उधमपुर-1 द्वारा 17 अक्तूबर 2026 को चीफ इंजीनियर पीएमजीएसवाई जम्मू को भेजे गए जवाब में बताया गया है कि यह 300 मीटर का हिस्सा टी05-गढ़ी से गठ्याल मोड़ सड़क का हिस्सा है। यह सड़क 8.550 किलोमीटर लंबी है, जिसकी कुल स्वीकृत लागत 6 करोड़ 19 लाख 33 हजार 260 रुपये थी। इसका निर्माण कार्य 9 अक्तूबर 2018 को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को अलॉट किया गया था। विभाग के अनुसार प्रस्तावित सड़क की चौड़ाई उपलब्ध न होने के कारण यह हिस्सा अधूरा रह गया था।
विभाग ने बताया कि लगातार बारिश के कारण इस सड़क के स्थायी रेस्टोरेशन का कार्य वर्ष 2025-26 के लिए प्रस्तावित किया गया और 20.12 लाख रुपये की लागत से यह कार्य नील बोहारदार बनिहाल रामबन निवासी मेसर्स शमास-उद-दीन शान को अलॉट किया गया। एनटीपी जारी होने के बाद स्थानीय लोगों द्वारा कार्य में अड़चनें पैदा की गईं हालांकि अधोहस्ताक्षरी और राजस्व विभाग के कर्मचारियों के बार-बार दौरे के बाद लगभग आधा काम पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि फंड उपलब्ध न होने के कारण आज तक ठेकेदार का कोई भी क्लेम सेटल नहीं किया गया है, फिर भी ठेकेदार को बचा हुआ काम फिर से शुरू करने का निर्देश दिया गया है। इसी सिलसिले में 14 अक्तूबर 2026 को कार्यकारी अभियंता ने सहायक कार्यकारी अभियंता और कनिष्ठ अभियंता के साथ स्थानीय निवासियों और पूर्व पीआरआई सदस्यों की मौजूदगी में मौके का दौरा भी किया। अब विभाग ने 20.12 लाख रुपये की राशि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है ताकि शेष कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके।