फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: जम्मू-कश्मीर कराटे चैंपियनशिप का आगाज, कश्मीर से जम्मू तक के खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

Tue, 20 Oct 2026 12:22 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Tue, 20 Oct 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। जिले में मार्शल आर्ट को बढ़ावा देने के लिए 11वीं जम्मू-कश्मीर कराटे चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया गया। चैंपियनशिप का आयोजन सेइको काई कराटे इंटरनेशनल उधमपुर की तरफ से किया जा रहा है। कार्यक्रम के आयोजक आंबेडकर गुप्ता और सन्नी गुप्ता ने बताया कि सेइको काई कराटे का एक विश्व प्रसिद्ध स्टाइल है, जो स्टेट एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त है। इस बार इस टूर्नामेंट को होस्ट करने का मौका उधमपुर डिस्ट्रिक्ट की सेइको काई फैमिली को मिला है। इसके उद्घाटन समारोह में भाजपा के जिला प्रधान अरुण गुप्ता बतौर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इसमें जम्मू-कश्मीर के दोनों संभाग से खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। कश्मीर से बडगाम, बारामुला, श्रीनगर समेत कई जिलों और जम्मू संभाग से रियासी, जम्मू और उधमपुर की टीमें शामिल हुई हैं। आयोजकों के अनुसार यह हर साल होने वाला एक लीग टूर्नामेंट है, जिसका मकसद बच्चों के हुन्नर को मंच प्रदान करना है। इसमें 5-6 साल के छोटे बच्चों को भी खेलने का मौका दिया गया है। उधमपुर में इस चैंपियनशिप को लेकर काफी जोश देखने को मिल रहा है। अकेले उधमपुर से ही 100 से ज्यादा बच्चे हिस्सा ले रहे हैं। पिछले तीन साल से उधमपुर की टीम ही विजेता ट्रॉफी जीतती आ रही है। कार्यक्रम के उद्घाटन के मौके पर अतिथियों को सम्मानित किया गया और खिलाड़ियों ने काता और कुमिते में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed