फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: नशा तस्कर ने अदालत में कबूला जुर्म, 6 माह की जेल और 20 हजार जुर्माना

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले में विशेष एनडीपीएस अदालत उधमपुर ने एक बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने 7.41 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किए गए आरोपी इशफाक अहमद बेग को दोषी ठहराते हुए 6 महीने की साधारण कैद और 20,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न भरने की सूरत में आरोपी को 15 दिन की अतिरिक्त जेल काटनी होगी।
विज्ञापन

मामला चिनैनी पुलिस स्टेशन से जुड़ा है, जहां पुलिस ने गश्त और चेकिंग के दौरान बारामुला निवासी इशफाक अहमद बेग को गैर-कानूनी तरीके से हेरोइन कब्जे में रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था। आरोपी के खिलाफ थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

मामले की सुनवाई के दौरान आरोपी के वकील ने अदालत के समक्ष जुर्म कबूलने की याचिका दायर की। याचिका में तर्क दिया गया कि आरोपी के घर में उसकी जमानत के लिए बेल बॉन्ड भरने वाला कोई नहीं है। आरोपी ने खुद में सुधार लाने का वादा करते हुए अदालत से रहम की गुहार लगाई और भविष्य में किसी भी तरह के अपराध में शामिल न होने का हलफनामा प्रस्तुत किया। लोक अभियोजक ने आरोपी के जुर्म कबूलने पर कोई आपत्ति नहीं जताई। अदालत ने आरोपी को साफ तौर पर चेताया कि जुर्म कबूल करने के कानूनी और दंडनीय परिणाम होंगे, लेकिन इसके बावजूद आरोपी अपने इकबाल-ए-जुर्म पर अडिग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष एनडीपीएस जज ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और रिकॉर्ड का अवलोकन करने के बाद फैसला सुनाया। अदालत ने माना कि जब्त की गई हेरोइन की मात्रा मध्यम श्रेणी की है और आरोपी का कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। आरोपी के स्वेच्छा से किए गए इकबालिया बयान और उसकी कम उम्र व सुधार की संभावना को देखते हुए अदालत ने नरमी बरतते हुए उसे सजा सुनाई। इसके साथ ही अदालत ने स्पष्ट किया कि आरोपी द्वारा जेल में पहले ही काटी जा चुकी हिरासत की अवधि को उसकी कुल सजा में समायोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed