{"_id":"6a455fcc6fbbe726340d1b34","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-137716-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: उत्तरप्रदेश के बाबर ने जीता कघोट केसरी दंगल का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: उत्तरप्रदेश के बाबर ने जीता कघोट केसरी दंगल का खिताब
विज्ञापन
रामनगर। उत्तरप्रदेश के बाबर पहलवान ने पंजाब के जस्सा पहलवान को शिकस्त देकर कघोट केसरी दंगल 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। 1,51,000 रुपये की बड़ी माली पर भी कब्जा जमाया।
रामनगर विधानसभा क्षेत्र के कघोट गांव में कगोट दंगल कमेटी की तरफ से दंगल का आयोजन किया गया। इस दंगल में जम्मू-कश्मीर के स्थानीय पहलवानों के साथ-साथ बाहरी राज्यों से आए कई नामी पहलवानों ने अपने बेहतरीन दांव-पेचों से हजारों की संख्या में पहुंचे कुश्ती प्रेमियों का भरपूर मनोरंजन किया और खूब तालियां बटोरीं।
दंगल के दौरान कई छोटे-बड़े रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। इसने दर्शकों को बांधे रखा। इसमें दोलड़ माली का कड़ा मुकाबला पंजाब के जगरूप पहलवान और बसंतगढ़ के इरफान पहलवान के बीच हुआ। इसमें बेहतरीन खेल दिखाते हुए इरफान ने जीत दर्ज की। वहीं मुख्य मुकाबले (बड़ी माली) में बाबर पहलवान और जस्सा पहलवान के बीच कांटे की टक्कर हुई, जहां बाबर ने सूझबूझ और अंकों के आधार पर बाजी मारी।