{"_id":"698a2e5c2a66650ed70b9344","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-132441-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: चिकित्सा शिविर में 400 लोगों के स्वास्थ्य की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: चिकित्सा शिविर में 400 लोगों के स्वास्थ्य की हुई जांच
विज्ञापन
उधमपुर। जिले के मौंगरी खौर गली क्षेत्र में समाज सेवी संस्था जम्मू-कश्मीर रक्तदाता ने जीएमसी उधमपुर, जिला प्रशासन और रोटरी आई हॉस्पिटल के सहयोग से निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। इसमें अनुभवी डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मचारियों की एक टीम ने स्थानीय लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं।
शिविर में सामान्य स्वास्थ्य जांच, नेत्र परीक्षण, रक्तचाप और रक्त शर्करा परीक्षण के साथ-साथ आवश्यक चिकित्सा परामर्श भी उपलब्ध कराए गए। मौंगरी खौर गली और आसपास के क्षेत्रों के 400 से अधिक लोगों ने उपचार और स्वास्थ्य संबंधी सलाह प्राप्त की। स्थानीय निवासियों ने इस पहल का स्वागत किया और दूरदराज के क्षेत्र में आवश्यक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए आयोजकों को धन्यवाद दिया। आयोजकों ने कहा कि ग्रामीण समुदायों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच में सुधार के लिए भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर जारी रहेंगे।