फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: हिंदू सम्मेलन में सामाजिक एकता, सांस्कृतिक जागरूकता पर दिया जोर

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर सोमवार को जिले में हिंदू सम्मेलन डीएन पैलेस में वार्ड नंबर 14, 15 और 16 की संयुक्त समिति द्वारा आयोजित किया गया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म के मूल्यों, परंपराओं और संस्कारों के प्रति लोगों को जागरूक करना था।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत टी मोड़ स्थित राधा कृष्ण मंदिर की साध्वी दीदी ललितेश्वरी और अन्य साध्वियों ने दीप प्रज्वलन के साथ की। इसके बाद भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ और बीच बीच में पूरा पंडाल भारत माता की जय और जय श्री राम के जयघोष से गूंजता रहा। प्रभारी राधा कृष्ण ने कार्यक्रम का मार्गदर्शन किया। उन्होंने सनातन धर्म के महत्व, नैतिक मूल्यों और समाज में उसकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मां राजेशवरी अश्रम से साध्वी दीदी ललितेश्वरी, महात्मा त्रिपुरा भाई, महात्मा संजनी, महात्मा शामा भाई और काली माता मंदिर की दीदी अनीता ने लोगों को धर्म के प्रति जागरूक किया। सम्मेलन में लगभग 300 से 400 लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन रविंदर कुमार और उनकी टीम ने किया। उन्होंने कहा कि आरएसएस के 100 वर्ष समाज सेवा, राष्ट्र निर्माण और सांस्कृतिक चेतना के प्रतीक है। कार्यक्रम में सामाजिक एकता, सांस्कृतिक जागरूकता और धार्मिक सौहार्द पर विशेष जोर दिया गया। अंत में सभी से एकजुट होकर सनातन धर्म को मजबूत रखने का आह्वान किया गया। सम्मेलन का समापन भंडारे के साथ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed