{"_id":"691cbf89a2d15a1c68008f48","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-129725-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: बूंद-बूंद पानी को तरस रहे मांड ईस्ट के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: बूंद-बूंद पानी को तरस रहे मांड ईस्ट के लोग
विज्ञापन
उधमपुर। मांड ईस्ट गांव में जल जीवन मिशन के तहत नल तो लगे लेकिन कई महीनों सेे नलों में पानी की एक बूंद नहीं आई। इसके चलते लोगों को पानी के लिए कोसों दूर जाना पड़ता है। नए नल लगने के बाद लोगों में जो उम्मीद जागी थी वह भी अब टूटती हुई नजर आ रही है।
स्थानीय निवासी बलवंत सिंह, राधा कृष्ण, शिव चरण और राम लाल का कहना है कि पहले भी नल लगे थे लेकिन महीने में एक-दो बार पानी की सप्लाई दी जाती थी, लेकिन अब जब जल जीवन मिशन के तहत नए नल लगाए गए हैं, लेकिन पांच-छह महीने से पानी की एक बूंद तक नहीं आई हैं।
लोगों ने कहा कि उन्हें बावली से पानी लाना पड़ता है और पूरे गांव में सिर्फ एक ही बावली है। इसके कारण लोगों को काफी दिक्कत होती हैं। उनका कहना है कि यदि नल लगाए गए हैं तो पानी क्यों नहीं दिया जा रहा है। उन्होेंने प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द पानी की समस्या को हल किया जाए ताकि लोगोें की मुश्किलें खत्म हो सकें।