फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: भूस्खलन के कारण तीन दिन से खोरगली-बरयोत मार्ग बंद

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। मोंगरी तहसील के दमनोट इलाके में खोरगली-बरयोत मार्ग भूस्खलन की वजह से पिछले तीन दिनों से बंद पड़ा है। इसकी वजह से यातायात व्यवस्था सहित आपात सेवाएं भी ठप पड़ी हुई हैं। स्थानीय लोगों ने पीएमजीएसवाई विभाग से जल्द मलबा हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

खोरगली-बरयोत मार्ग में लगातार हो रही बारिश के कारण तीन दिन पहले लगातार भूस्खलन के कारण पहाड़ी का मलबा पूरे दिन सड़क पर गिरता रहा। इसके चलते क्षेत्र का संपर्क जिला मुख्यालय से कटने की वजह से वाहनों की आवाजाही भी बंद हो गई। विभाग की ओर से एक बुलडोजर लगवाकर मलबे को हटाने का काम किया जा रहा है, लेकिन मलबा अधिक होने की वजह से लोगों ने विभाग से मशीनरी बढ़ाने की मांग की है। स्थानीय निवासी गुलशन ठाकुर ने बताया कि मार्ग बंद होने से लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। उस पर लगातार बारिश से पस्सी गिरने का सिलसिला भी बंद नहीं हो रहा है। इसलिए उनकी मांग है कि कम से कम तीन मशीनें लगाई जाएं ताकि मुश्किल का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed