{"_id":"6875422fd62c1ce5580f80b2","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-125232-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: पर्यवेक्षकों और बूथ स्तरीय अधिकारियों को दिया उन्मुखीकरण प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: पर्यवेक्षकों और बूथ स्तरीय अधिकारियों को दिया उन्मुखीकरण प्रशिक्षण
विज्ञापन
उधमपुर। जिला प्रशासन की तरफ से उपायुक्त कार्यालय परिसर के सम्मेलन कक्ष में पर्यवेक्षकों और बूथ स्तरीय अधिकारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी सलोनी राय की देखरेख में आयोजित इस प्रशिक्षण सत्र का उद्देश्य प्रतिभागियों को चुनाव संबंधी सांविधानिक प्रावधानों की गहन जानकारी प्रदान करना और उन्हें चुनावी प्रक्रिया में उनकी महत्वपूर्ण भूमिकाओं और जिम्मेदारियों से परिचित कराना था। सत्र में भारत निर्वाचन आयोग के जमीनी स्तर के सूत्रधार के रूप में बीएलओ की भूमिका पर जोर दिया गया। साथ ही मतदाता सूची के रखरखाव में सटीकता, पारदर्शिता और जवाबदेही की आवश्यकता पर बल दिया गया। प्रतिभागियों को मसौदा मतदाता सूची के संबंध में दावे और आपत्तियां प्रस्तुत करने की प्रक्रिया और मसौदा मतदाता सूची में नाम जोड़ने या हटाने से संबंधित विवादों के मामले में सक्षम प्राधिकारी के समक्ष अपील करने की प्रक्रिया के बारे में भी जागरूक किया गया।