Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: डिग्री कॉलेज का एफआईसीआई एफएलओ के साथ हुआ समझौता

विज्ञापन
jammu kashmir news
रियासी। गवर्नमेंट जनरल जोरावर सिंह मेमोरियल डिग्री कॉलेज ने एफआईसीआई एफएलओ जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इसका उद्देश्य छात्राओं के लिए शैक्षिक, व्यावसायिक और व्यक्तिगत विकास के अवसरों को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन

एमओयू पर डिग्री कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो. ममता गुप्ता और एफआईसीआई एफएलओ जेकेएल की चेयरपर्सन वर्षा बंसल ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष रूपिका सहाय, संयुक्त कोषाध्यक्ष तनीशा पालन और कॉलेज के प्रो. इरफान अली की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए। इस सहयोग का उद्देश्य महाविद्यालय में एक युवा महिला संबद्धता समूह की स्थापना करना है जो छात्राओं को नेतृत्व क्षमता, उद्यमिता कौशल, वित्तीय साक्षरता, डिजिटल जागरूकता और पेशेवर आत्मविश्वास विकसित करने के लिए एक समर्पित मंच प्रदान करेगा। इस अवसर पर बोलते हुए प्रधानाचार्य प्रो. ममता गुप्ता ने समझौता ज्ञापन को युवा महिलाओं के समग्र विकास और सशक्तीकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक और सार्थक कदम बताया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह सहयोग विशेष रूप से छात्राओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता, व्यक्तिगत कल्याण और कॅरिअर के अवसरों के बारे में अधिक जागरूकता पैदा करके लाभान्वित करेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस साझेदारी के तहत महाविद्यालय एफआईसीसी एफएलओ जेकेएल के सहयोग से विभिन्न सम्मेलन, सेमिनार, जागरूकता कार्यक्रम, कार्यशालाएं और संवादात्मक सत्रों का आयोजन करेगा। स्वास्थ्य और स्वच्छता जागरूकता, कौशल संवर्धन, व्यक्तित्व विकास और एक स्वस्थ, प्रगतिशील और आदर्श परिसर वातावरण बनाने के उद्देश्य से की गई पहलों पर विशेष जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed